1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. विवाह पंचमी 2018: बिजनेस में चाहते है दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की, तो राशिनुसार जरुर करें ये खास उपाय

विवाह पंचमी 2018: बिजनेस में चाहते है दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की, तो राशिनुसार जरुर करें ये खास उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 11, 2018 10:53 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 10:53 pm IST

आज विवाह पंचमी या राम विवाहोत्सव के दिन आप कौन-से खास उपाय करके इन सब चीज़ों का लाभ पा सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

Vivah Panchmi
Vivah Panchmi

कुंभ राशि
अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने प्यार में बढ़ोतरी करना चाहते हैं और रिश्तों का सम्मान बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको श्री राम और माता सीता की सुगंधित पुष्पों से पूजा करनी चाहिए और पूजा के बाद भगवान को चढ़ाये फूलों में से एक फूल लेकर अपने जीवनसाथी को गिफ्ट करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से जीवनसाथी के साथ आपका प्यार बढ़ेगा और रिश्तों में सम्मान बना रहेगा। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मीन राशि
अगर आप किसी विशेष मनोरथ की प्राप्ति करना चाहते हैं, यानी अपनी कोई विशेष इच्छा पूरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन श्री राम की तस्वीर के आगे बैठकर उनकी इस चौपाई का पाठ करें-
“मोर मनोरथु जानहु नीके । बसहु सदा उर पुर सबही के।।“ इस प्रकार 21 बार चौपाई का पाठ करके भगवान श्री राम को पुष्प अर्पित करें और उन्हें बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने विशेष मनोरथ की प्राप्ति अवश्य ही होगी। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मीन राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल