1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. विवाह पंचमी 2018: बिजनेस में चाहते है दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की, तो राशिनुसार जरुर करें ये खास उपाय

विवाह पंचमी 2018: बिजनेस में चाहते है दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की, तो राशिनुसार जरुर करें ये खास उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 11, 2018 10:53 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 10:53 pm IST

आज विवाह पंचमी या राम विवाहोत्सव के दिन आप कौन-से खास उपाय करके इन सब चीज़ों का लाभ पा सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

Vivah Panchmi- India TV Hindi
Vivah Panchmi

धर्म डेस्क: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज शाम 04:36 से कल शाम 07:45 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। आपको बता दें कि हर बार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि आज ही के दिन मिथिला में सीता स्वयंवर जीतकर भगवान श्री राम ने माता सीता से विवाह रचाया था।

आज के दिन बहुत से विवाह भी सम्पन्न कराये जाते हैं। इस शुभ अवसर पर श्री राम और माता सीता की विशेष पूजा का विधान है। इससे आपके सुख-सौभाग्य में तो बढ़ोतरी होगी ही, साथ ही आपके सारे काम भी सिद्ध होंगे। आपको शादी से लेकर विद्या और बिजनेस से लेकर स्वास्थ्य हर तरह का फायदा मिलेगा। तो आज विवाह पंचमी या राम विवाहोत्सव के दिन आप कौन-से खास उपाय करके इन सब चीज़ों का लाभ पा सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से। (विवाह पंचमी: आज हुई थी राम -सीता की शादी, सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए ऐसे करें पूजा )

 मेष राशि

अगर आप हर तरफ से, हर क्षेत्र में अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको श्री राम यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। आप चाहें तो खुद भी इस यंत्र का निर्माण कर सकते हैं। इसके लिये एक भोजपत्र, अनार की कलम और केसर की स्याही लें, लेकिन अगर आपके पास ये सब नहीं है तो आप एक सफेद कोरा कागज और एक लाल स्केच पेन लें। अब भोजपत्र या सफेद कोरे कागज पर एक बिंदू बनाइये। फिर इस बिंदू के बाहर एक त्रिकोण बनाईये। अब उस त्रिकोण के विपरीत एक और त्रिकोण बनाइये। इस तरह ये एक षटकोण बन जायेगा।  अब षटकोण के बाहर एक वृत्त बनाइये और उस वृत्त के बाहर 8 कमल की पंखुड़ियां बनाइये। इस प्रकार आपका यंत्र तैयार हो जायेगा, लेकिन ध्यान रहे कि यंत्र बनाते समय ‘राम’ का नाम लेते रहें। इस प्रकार यंत्र बनाने के बाद उसके मध्य में श्री राम का ध्यान करते हुए ‘क्लीं रामाय नमः’ मंत्र का 1008 बार जप करें। फिर उसे किसी सुरक्षित स्थान पर संभालकर रख दें। आज के दिन ऐसा करने से हर तरफ से, हर क्षेत्र में आपकी जीत सुनिश्चित होगी।

वृष राशि
अगर आप परिवार में सबके साथ प्रेम भाव बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन मन्दिर में गंगाजल के छींटे मारकर श्री राम और माता सीता का ध्यान करें और इस चौपाई का 11 बार पाठ करें -
सब नर करहि परस्पर प्रीती।
चलहि स्वधर्म निरत श्रुति नीती॥

आज के दिन ऐसा करने से परिवार में सबके साथ आपका प्रेम भाव बना रहेगा। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार वृष राशि वालों के लिये ये उपाय विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं। (ईशा अंबानी और कपिल शर्मा कर रहे है 12 दिसंबर को शादी, जानें आखिर ये दिन क्यों है खास )

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशि के जातक क्या करें उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल