1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सामुद्रिक शास्त्र: घर से निकलते वक्त आजमाएं ये उपाय, हर काम में मिलेगी सफलता

सामुद्रिक शास्त्र: घर से निकलते वक्त आजमाएं ये उपाय, हर काम में मिलेगी सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 23, 2021 07:00 am IST,  Updated : Mar 23, 2021 10:21 am IST

जब हम किसी जरूरी काम से घर से बाहर जाते हैं और घर से बाहर निकलते समय अपना दायां पैर पहले रखते हैं।

सामुद्रिक शास्त्र: घर से निकलते वक्त आजमाएं ये उपाय, हर काम में मिलेगा सफलता- India TV Hindi
सामुद्रिक शास्त्र: घर से निकलते वक्त आजमाएं ये उपाय, हर काम में मिलेगा सफलता Image Source : FREEPIK

आपने बहुत बार घर के बड़े-बुजुर्गों से ये कहते सुना होगा कि घर से बाहर निकलते समय अपना दायां पैर पहले रखना। ये कहावत बहुत पुरानी है और अच्छी भी है। दायां, यानी सीधा पैर। जब हम किसी जरूरी काम से घर से बाहर जाते हैं और घर से बाहर निकलते समय अपना दायां पैर पहले रखते हैं, तो ऐसा माना जाता है कि इससे आपके सारे काम बहुत अच्छे से पूरे होंगे और आपको रास्ते में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Garuda Purana: कभी भी इन 5 बातों का जिक्र किसी से न करें, पड़ सकते है आप परेशानी में

किसी भी काम के लिये उठाया गया पहला कदम ही हमारी आगे की मंजिल तय करता है और दायां, यानी सीधा पैर सकारात्मकता को दर्शाता है। अतः अगर आप भी किसी जरूरी काम के लिये घर से बाहर जा रहे है, तो पहले अपना दायां पैर दहलीज के बाहर रखें। इससे आपका दिन अच्छा बीतेगा और आपका काम भी अच्छे से पूरा होगा।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार घर से बाहर निकलते समय सबसे पहले दायां पैर रखने की परंपरा बहुत पुरानी है। किसी भी जरूरी काम के लिये घर से बाहर जाने के लिये अगर दायां पैर पहले बाहर रखा जाये, तो ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति का पूरा दिन अच्छा जायेगा और उसका काम भी अच्छे से बनेगा। ऐसे ही आपने देखा होगा कि घर में जब शादी करके नयी  दुल्हन को लाया जाता है, तो उससे सबसे पहले अपना दायां पैर घर के अंदर रखकर चावल से भरे कलश को गिराने के लिये कहा जाता है।

विष्णु पुराण: बिल्कुल भी देर तक नहीं करना चाहिए ये रोजमर्या के 4 काम, होगा नुकसान ही नुकसान

इस विधान के पीछे मान्यता है कि ऐसा करने से घर में खुशियां आती हैं और माहौल में पॉजिटीविटी बनी रहती है, जबकि बायां, यानी उल्टा पैर पहले रखना निगेटिवटी का संकेत है। इसलिए अगर आप भी किसी शुभ काम के लिये, किसी अच्छे काम के लिये घर से बाहर जा रहे हैं, तो पहले अपना दाया पैर ही घर के बाहर रखें। इससे आपका हर काम बनेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल