1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. फरवरी का दूसरा सप्ताह, जानिए कैसा है आपका भविष्य

फरवरी का दूसरा सप्ताह, जानिए कैसा है आपका भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 09, 2016 07:18 pm IST,  Updated : Feb 09, 2016 07:23 pm IST

इन ग्रहों के बदलने से लोगों की आर्थिक स्थिति के साथ पारिवारिक स्थिति पर भी असर पड़ेगा। ग्रहों का बदलना कुछ लोगों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ हो सकता है। साथ ही यह महिना प्यार का महीना माना जाता है। जानिए कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका लव लाइफ।

राशिफल- India TV Hindi
राशिफल

नई दिल्ली: तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन होने से सभी राशियों के लिए ये सात दिन बहुत खास रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में बुध मकर राशि में आ जाएगा। सप्ताह के आखिरी दिनों में शुक्र भी मकर में सूर्य कुंभ राशि में आ जाएगा।

इन ग्रहों के बदलने से लोगों की आर्थिक स्थिति के साथ पारिवारिक स्थिति पर भी असर पड़ेगा। ग्रहों का बदलना कुछ लोगों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ हो सकता है। साथ ही यह महिना प्यार का महीना माना जाता है। जानिए कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका लव लाइफ। जानिए राशि के अनुसार अपना भविष्य।

मिथुन  कर्क  सिंह  कन्या  तुला  वृश्चिक  धनु  मकर  कुंभ    मीन

मेष राशि

यह सप्ताह आप की राशि के लिए सभी प्रकार से उत्तम है। इस सप्ताह में बुध राशि बदल कर आपकी राशि से दसवें भाव में मतलब मकर राशि में प्रवेश करने जा रहा है, जो धंधे व्यवसाय नौकरी दलाली सभी कार्यों में आप को सफलता प्रदान करेगा, जिसके लिए आप लंबे समय से कोशिश कर रहे थे।

सूर्य और बुध दोनों ग्रह दसवें भाव में होने से मान सम्मान, यश, कीर्ति बढ़ाने वाले कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थी भी अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित कर सकेंगे। आपकी बौद्धिक क्षमता और याददाश्त खूब अच्छी रहेगी। सप्ताह के मध्य में भी चंद्र गोचर शुभ स्थान में होने से लाभ फायदा होगा। थोड़े विघ्नों के साथ भी लाभ होगा। विदेश संबंधी कामकाज में अनुकूलता रहेगी।

विवाह के इच्छुक जातकों की एकाध विघ्न अथवा अवरोध के साथ बातचीत आगे बढ़ेगी। सप्ताह के अंतिम चरण में आप मानसिक उथल पुथल के बीच समय व्यतीत करेंगे। विद्या और संतान संबंधी विषयों में खर्च होने की संभावना है।

वृषभ
इस सप्ताह शुक्र और बुध दोनों ग्रह राशि बदल कर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जो आपके लिए शुभ फलदायी ग्रहदशा सिद्ध होगी, आपके भाग्य की उन्नति में भी मददगार सिद्ध होगी। पिछले कुछ समय से आपको मन ही मन जो अंसतोष रहता है एवं किसी चीज की चिंता रहती है, उसे इस समय भी आप अनुभव करेंगे लेकिन उसमें बाहर निकलने के लिए आशा की किरण नजर आने से स्थिति थोड़ी समान्य हो जाएगी।

सप्ताह की शुरूआत में थोड़ी-बहुत मात्रा में आप सुख और आनंद के भाव का अनुभव करेंगे। आप थोड़े-बहुत विघ्न और अवरोध के साथ कोई भी काम कर सकते हैं। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और आर्थिक व प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे।

आपके शत्रु या विरोधी फिलहाल अपनी किसी भी चाल में सफल नहीं होंगे। परिवार को लेकर थोड़ी अशांति रहेगी। इस सप्ताह अन्य लोगों की मदद करने की आप की भावना प्रबल बनेगी और जन सेवा के कार्यों की ओर झुका रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल