1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: चंद्रमा पर राहु-केतु का अशुभ प्रभाव, इन राशियों पर पड़ेगा असर

साप्ताहिक राशिफल: चंद्रमा पर राहु-केतु का अशुभ प्रभाव, इन राशियों पर पड़ेगा असर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 18, 2017 10:51 am IST,  Updated : Dec 18, 2017 11:13 am IST

इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करेंगे। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। इन 7 दिनों में चंद्रमा पर शनि और राहु-केतु का अशुभ असर रहेगा।

gemini
gemini

मिथुन

सप्ताह के शुरुआती दिनों में रोज मर्रा के काम पूरे हो जाएंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए भी समय ठीक है। इस सप्ताह कुछ नए बदलावों के लिए आपको तैयार रहना होगा। सप्ताह के बीच में गोचर कुंडली के आठवें भाव में चंद्रमा होने से आप अपने पिछले किसी अनुभव को लेकर परेशान हो सकते हैं।

इस समय आप पैसों से जुड़ा कोई जोखिम न लें। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार नहीं रहेंगे तो उलझ सकते हैं। नए काम शुरू करने में सावधानी रखनी होगी। सेहत के मामलों में संभलकर रहें। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सप्ताह के आखिरी दिनों में गोचर कुंडली का चंद्रमा भाग्य भाव में रहेगा। हो सकता है कोई दोस्त आपके लिए ऐसा काम कर सकता है जिसका फायदा भी आपको मिलेगा। करियर-मिथुन राशि के स्टूडेंट्स इस सप्ताह अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव जरूर कर सकते हैं। इन दिनों में अचानक बदलाव के योग हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल