1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इन 6 राशियों के इस सप्ताह खुल जाएंगे किस्मत के ताले

साप्ताहिक राशिफल: इन 6 राशियों के इस सप्ताह खुल जाएंगे किस्मत के ताले

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 02, 2017 10:40 am IST,  Updated : Oct 02, 2017 10:40 am IST

चंद्रमा मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेस किया है। इसके साथ ही इस सप्ताह सवार्थ सिद्ध योग के साथ-साथ गजकेसरी योग बन रहा है। जिसके कारण यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा, तो कुछ राशियों के लिए बुरा होगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह....

weekly horoscopew
weekly horoscopew

मिथुन राशि
इस हफ्ते के आरंभिक दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से नवम स्थान में गोचर करेंगें जो कि आपके भाग्य का स्थान है यह समय आपके भाग्य में वृद्धि करने वाला रहने के आसार हैं। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा कर्मक्षेत्र में गोचर करेंगें जिससे आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। साक्षात्कार या प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों के लिये यह समय अच्छा रहेगा।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा लाभ क्षेत्र में आ जायेंगें कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिये लाभकारी रहने के आसार हैं। वहीं इस हफ्ते पराक्रम में शुक्र व मंगल की युति से आपका पराक्रम काफी अच्छा रहेगा।

कार्यस्थल पर अपने प्रदर्शन से संतुष्टि महसूस कर सकते हैं। सुख भाव में सूर्य व बुध की युति होने बुधादित्य योग आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रह सकता है। करियर व व्यवसाय तरक्की के योग भी आपके लिये बन सकते हैं।

कर्क राशि
आपकी राशि से सप्ताह की शुरुआत में अष्टम चंद्रमा होने से आप मन थोड़ा अस्थिर रहने के आसार हैं। सप्ताह के शुरुआती दिनों में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपकी स्थिति असमंजस भरी हो सकती है। सप्ताह के मध्य में भाग्य स्थान में चंद्रमा के आने से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने के आसार हैं। वहीं सप्ताहांत में चंद्रमा आपकी राशि से कर्मस्थान में गोचर करेंगें।

यह समय कामकाज के मामले में थोड़ा ठीक रहने के आसार हैं। पराक्रम भाव में बुध और सूर्य की युति बुधादित्य योग निर्मित कर रही है जो आपके कामकाजी जीवन के लिये अच्छे संकेत कर रही है। लेकिन इसके लिये आपको अपनी सूझ-बूझ का परिचय देना होगा, धैर्य व विवेक से काम लेकर ही आप लक्ष्यों को पा सकते हैं। धन भाव में मंगल व शुक्र की युति होने से धन व्यय का योग भी आपके लिये बन रहा हैं। इसलिये खर्च जरा सोच समझकर ही करें।
 
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल