धर्म डेस्क: इस सप्ताह की शुरुआत चंद्रमा के राशि परिवर्तन के साथ शुरु हो रही है। चंद्रमा मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेस किया है। इसके साथ ही इस सप्ताह सवार्थ सिद्ध योग के साथ-साथ गजकेसरी योग बन रहा है। जिसके कारण यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा, तो कुछ राशियों के लिए बुरा होगा। इस सप्ताह 6 राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
इन राशि के जातकों को धनलाभ, नौकरी में प्रमोशन, बिजनेस में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ कई और लाभ मिलेगे। इन दिनों में बड़ी परेशानियां भी खत्म होने के योग बन रहे हैं। वही अन्य 6 राशियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर कोई भी काम करें। इस सप्ताह चंद्रमा पर राहु की नजर पड़ने से अचानक अनचाहे बदलाव भी हो सकते हैं। जानिए कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह।
मेष राशि
सप्ताह की शुरुआत में आपकी राशि से चंद्रमा लाभ स्थान में गोचर करेंगें। जिससे कि सप्ताह के शुरुआती दिन व्यावसायिक रुप से लाभकारी रह सकते हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के 12वें भाव में गोचर करने से खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी ही राशि में होंगे यह समय सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहने का रहेगा। वहीं इस हफ्ते आपकी राशि के स्वामी मंगल पंचम भाव में शुक्र के साथ विराजमान रहेंगें। इसलिये आपके व्यक्तिगत जीवन में यह सप्ताह थोड़ा परेशानियों वाला भी रह सकता है। साथी के साथ आपके संबंधों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। साथ ही संतान से भी वैचारिक मतभेद हो सकता है।
वृष राशि
वृषभ जातकों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा दसवें भाव में गोचररत रहेंगें। इस समय आप पर कामकाज का काफी दबाव हो सकता है। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा के लाभ स्थान में आने से व्यावसायिक रूप से आपको लाभ प्राप्ति हो सकती है। अंतिम दिनों में चंद्रमा व्यय भाव में रहेंगें जिससे अनावश्यक खर्च आपको करने पड़ सकते हैं।
इस सप्ताह राशि स्वामी शुक्र सुख भाव में मंगल के साथ गोचररत रहेंगें जिससे आपको यह सप्ताह भौतिक सुख-सुविधाओं से थोड़ा वंचित कर सकता है। हो सकता है सब कुछ उपलब्ध होते हुए भी आप उसका लाभ न उठा पायें। इस हफ्ते व्यर्थ की भागदौड़ भी आपको करनी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें;
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में
संपादक की पसंद