1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह शनि का कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर होगा प्रकोप

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह शनि का कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर होगा प्रकोप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 23, 2017 09:59 am IST,  Updated : Oct 23, 2017 09:59 am IST

इस सप्ताह गजकेसरी और श्री वृद्धि नाम के 2 शुभ योग लग रहे है। जिसके कारण हर राशि के कही न कही से लाभ मिलेगा। इसके साथ ही इस सप्ताह शनि अपनी राशि परिवर्तित करके धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण सभी राशियों की ग्रह दशा बदलेगी। जानिए...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
इस राशि में बुद्ध के प्रभाव के कारण कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा, जीवन साथी का सहयोग मिलेगा और अविवाहितो के लिए प्रेम विवाह के लिए अच्छा वक्त रहेगा। तुला में सूर्य के प्रभाव से आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप स्वास्थ्य संबधी पुरानी समस्याओ से निजात पाएंगे।

 व्यावसायिक तौर पर भी वक्त अच्छा रहेगा, पदोन्नति की संभावनाएं है। मगर साथ ही सचेत रहने की भी जरुरत हैं। दिए गए प्रोजैक्ट्स में कामयाबी मिलेगी, शिक्षा के क्षेत्र में भी नई उपलब्धियां हासिल होंगी। निवेश करने के लिए अच्छा वक्त है।

कन्या राशि में शुक्र के प्रभाव से जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। प्रेम में धोखा मिल सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सोच समझ कर कार्य करने की आवश्यकता है क्योंकि यहां आपको कोई नुक्सान पहुंचाने की साजिश रच सकता है।

मीन राशि
इस राशि वालों को इस सप्ताह स्वास्थ्य संबन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। अपने व्यावसायिक कार्यों में ध्यान देने की जरुरत है। तुला में बुद्ध के प्रभाव से आपको अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है।

कानूनी रुप से विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। अपने खातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि सरकारी संस्थाओं की दखलअंदाजी के कारण आपको परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इस दौर में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। व्यावसायिक परेशानियों से आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है। नीजि जीवन सामान्य रहेगा मगर इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।

बच्चों के कारण परेशानियां हो सकती है। घरेलू वाद विवाद से बचें। कन्या में शुक्र के प्रभाव से आपका नीजि जीवन सुखमय होगा और प्रेम संबध मधुर रहेंगे। मगर अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल