1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: इन 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा ये सप्ताह

सप्ताहिक राशिफल: इन 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा ये सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 25, 2016 08:56 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 08:56 pm IST

ये सप्ताह त्योहारों मे भरा हुआ है। इसी सप्ताह दीपावली, धनतेरस आदि त्योहार भी है। जिसके कारण दीपावली में बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों में में इसका प्रभाव पडेगा। वृष, मिथुन, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को धन लाभ

वृषभ राशि
वृषभ राशि

वृषभ राशि
इस सप्ताह का शुरूआती समय आपके लिए शुभ है। प्रोफेशनल कारणों अथवा मानसिक ताजगी के लिए स्वजनों के साथ घूमने के लिए यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में नया कोई निर्णय करें अथवा उद्यम शुरू करें, ऐसी संभावना है। सोच-विचार कर किया गया काम आपके भाग्योदय का कारण बन सकता है।

भाई बहन और मित्रों के साथ संबंध में सुलह रहेगी और उनका सहयोग मिलता रहेगा। नौकर-चाकर का अच्छा सुख भोग सकेंगे। और जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें अच्छे कर्मचारी मिलते रहेंगे। आपके अधीन काम करने वाले लोग आपको अच्छा सहयोग करेंगे, जिससे निर्धारित समय में आप प्रोजेक्ट्स पूरे कर सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग थोड़ी चिंता और बैचेनी से भरा है और निर्णय लेने में थोड़ी दुविधा का अनुभव होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सप्ताह का अंतिम भाग आपको सुख-शांति और धार्मिक विचार प्रदान करने वाले रहेंगे। हालांकि, इस समय में स्वयं अथवा पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल