1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 27 मार्च से 2 अप्रैल: बुध कर रहा राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

27 मार्च से 2 अप्रैल: बुध कर रहा राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2017 05:10 pm IST,  Updated : Mar 26, 2017 05:10 pm IST

सप्ताह हिन्दू नववर्ष यानी कि नव संवत् 2074 की सुरुआत हो गई है। इसके साथ ही बुध राशि परिवर्तित कर मंगल से मेष राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण शुरुआत के दिन कुछ राशि के जातकों के लिए तकलीफ और मुसीबतें ला सकता हैं...

तुला
तुला

तुला राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। आपकी राशि से लाभ भाव में बुध मित्रों और बुजुर्गों से लाभ प्राप्त होगा। लंबी यात्रा का योग भी बनेगा। वर्तमान समय में आप के और आप के पिता का मान सम्मान बढ़े, ऐसा काम होगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी अथवा किसी काम में प्रशंसा के साथ पुरस्कार भी मिलेगा।

सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए शुभ रहेगा और मौसा से फायदा होगा। शत्रु भी आप का कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे। इस समय नौकरी अथवा किसी कंपनी से जॉब वर्क भी आपको मिल सकेगा। इस सप्ताह किसी प्रिय व्यक्ति अथवा जीवन साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्रसंग बनेगा तथा उनके साथ मधुर पलों का आनंद ले सकेंगे।

सप्ताह के अंतिम दो दिन मानसिक रूप से थोड़ी परेशानी और आलस के कारण कोई काम में विघ्न और तकलीफ रहने की संभावना है। इस समय स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ भी हो सकती है। दुर्घटना अथवा गिरने लगने से संभलकर रहें। इसलिए “गणपति स्तोत्र“ का पाठ नियमित रूप से करेंगे तो शुभ फल की प्राप्ति होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल