1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 27 मार्च से 2 अप्रैल: बुध कर रहा राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

27 मार्च से 2 अप्रैल: बुध कर रहा राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2017 05:10 pm IST,  Updated : Mar 26, 2017 05:10 pm IST

सप्ताह हिन्दू नववर्ष यानी कि नव संवत् 2074 की सुरुआत हो गई है। इसके साथ ही बुध राशि परिवर्तित कर मंगल से मेष राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण शुरुआत के दिन कुछ राशि के जातकों के लिए तकलीफ और मुसीबतें ला सकता हैं...

धनु
धनु

धनु राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। यह राशि परिवर्तन व्यापार में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। जीवन साथी भी आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध होगा। उनकी ओर से मिली मदद आपको भविष्य में बड़ा लाभ करा सकती है।

परंतु, एक बात का ध्यान रखें कि आवश्यकता से अधिक लालच आप के लिए तकलीफदायक हो सकता है। इस सप्ताह की शुरूआत में आपके चतुर्थ भाव से चंद्र गुजरेगा। यह समय गुरू के राहु से दूर जाने के कारण आपको अल्प शुभ फल प्रदान करेगा। इसलिए अभी प्रोपर्टी के काम, जमीन, खेती, कृषि पैदावारी और औजार आदि से लाभ का विचार कर सकते हैं।

माता की तबीयत में भी धीरे-धीरे सुधार आएगा। आप किसी उलझन में हो तो वह अभी कम होगी। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह शुभ फल देता दिखाई दे रहा है। हालांकि, कदाचित पढ़ाई के लिए आपके बाहर जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

वर्तमान समय में उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छा योग बन रहा है। मास्टर डिग्री में अध्ययनरत जातकों को आरंभ में एकाद अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में तनाव रहने की संभावना है। सप्ताह के अंतिम 3 दिनों में आमदनी की मात्रा बढ़ सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल