1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 27 मार्च से 2 अप्रैल: बुध कर रहा राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

27 मार्च से 2 अप्रैल: बुध कर रहा राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2017 05:10 pm IST,  Updated : Mar 26, 2017 05:10 pm IST

सप्ताह हिन्दू नववर्ष यानी कि नव संवत् 2074 की सुरुआत हो गई है। इसके साथ ही बुध राशि परिवर्तित कर मंगल से मेष राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण शुरुआत के दिन कुछ राशि के जातकों के लिए तकलीफ और मुसीबतें ला सकता हैं...

वृश्चिक
वृश्चिक

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। जो आप को शुभ फल प्रदान करेगा परंतु थोड़ी लालच अथवा स्वार्थ की मात्रा बढ़ेगी। ध्यान रखें अथवा आने वाले तीन महीनों के दौरान लालच में आकर ऐसा कोई काम न कर बैठें कि जिससे आपके यश-मान-प्रतिष्ठा को हानि हो।

वैसे भी आप के कर्म स्थान में राहु का गोचर वर्ष के अंत तक रहने वाला है, जो आपकी सार्वजनिक प्रतिष्ठा को हानि पहुँचा सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए भी विशेषकर ऐसी छोटी भूल प्रमोशन के बदले मुसीबत के गड्डे में धकेल सकती है। इस सप्ताह आपके आर्थिक मोर्चे पर लेन देन के बड़े कार्य पूरे हो सकेंगे।

मौसा पक्ष से कोई शुभ समाचार आएगा अथवा अच्छा लाभ हो सकता है। कमीशन, दलाली, एजेंसी, बीमा संबंधित कार्य, बैंकिंग आदि से जुड़े जातकों को विशेष लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी आशास्पद समय कहा जा सकता है।

इस समय प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आएगा, वे भी आशा से अधिक अंक प्राप्त कर सकेंगे। पिछले कितने ही समय से शत्रु अथवा प्रतिस्पर्धी आपको आँखें दिखा रहे हों तो इस समय आप उनको पछाड़ सकेंगे। अंतिम दो दिन जीवन साथी अथवा प्रिय व्यक्ति के साथ मधुरता रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल