1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 27 मार्च से 2 अप्रैल: बुध कर रहा राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

27 मार्च से 2 अप्रैल: बुध कर रहा राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2017 05:10 pm IST,  Updated : Mar 26, 2017 05:10 pm IST

सप्ताह हिन्दू नववर्ष यानी कि नव संवत् 2074 की सुरुआत हो गई है। इसके साथ ही बुध राशि परिवर्तित कर मंगल से मेष राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण शुरुआत के दिन कुछ राशि के जातकों के लिए तकलीफ और मुसीबतें ला सकता हैं...

कुंभ
कुंभ

कुंभ राशि
इस सप्ताह में आपके परिवारजन कुछ ऐसा कार्य करेंगे जिससे आपको बड़ा लाभ हो। जीवनसाथी के साथ खट्टे-मीठे झगड़े चलते रहेंगे। उसके स्वभाव में थोड़ा अहं और अधिकार की भावना बढ़ सकती है। जो जातक आध्यात्मिक भावना वाले होंगे उन्हें इस समय उत्तम लाभ प्राप्त हो सकता है।

कहीं से कोई शुभ समाचार मिलेगा। पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई मामला चल रहा हो तो उसका समाधान आता दिखाई देगा। माता के नाम पर जायदाद हो अथवा उनसे नाम से निवेश किया हो तो तुरंत लाभ होगा। पिता के नाम पर होगा तो थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। छोटे भाई बहन आपकी आज्ञा का पालन नहीं करेंगे, जिससे आपको मन में ग्लानि रहेगी।

जीवनसाथी के भाग्य का लाभ उठा सकेंगे। छोटे-मोटे खर्च चालू ही रहेंगे। माता के साथ संबंधों में मिठास बढ़ेगी और उनके प्रति आपकी आत्मीयता बढ़ेगी। जीवन में उत्तम सफलता और प्रगति के लिए भगवान विष्णु-लक्ष्मी की उपासना करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल