1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 6 से 12 मार्च तक: इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, पड़ सकते है आपकी राशि में भारी

6 से 12 मार्च तक: इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, पड़ सकते है आपकी राशि में भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2017 06:04 pm IST,  Updated : Mar 05, 2017 06:04 pm IST

मंगल राशि परिवर्तन कर मेष राशि और चंद्रमा राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही मीन राशि में शुक्र तो कन्या राशि में गुरु वक्री रहेगा। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह अशुभ हो सकता है।

मीन राशि
Image Source : PTIमीन राशि

मीन राशि
सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको थोड़े गुस्से और आवेश की मात्रा अधिक रहेगी। जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय न हो जाए इसका ध्यान रखें। मानसिक दुविधा और वैचारिक उथलपुथल के कारण कामकाज में मन लगाना आपके लिए काफी मुश्किल हो जाएगा।

विद्यार्थी जातक विशेष रूप से आगे अध्ययन के विषय में निर्णय लेने के इच्छुक हों तो विद्वानों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद ही निर्णय करें। सप्ताह का उत्तरार्ध आपको मानसिक शांति, आमदनी और प्रोफेशनल स्तर पर लाभ प्रदान करने वाला रहेगा। आप उधारवसूली या लोन से संबंधित कार्य आसानी से पूरे कर सकेंगे।

इस समय आपका जीवनसाथी या मित्र मंडली के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी के साथ मीठे पलों का आनंद उठाने के लिए आपको यदाकदा अवसर मिलेगा जिससे आपके संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। आप एकदूसरे को बेहतर तरीके समझने का प्रयास करेंगे। सप्ताह के अंतिम दिन विघ्न या तकलीफ रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल