1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 6 से 12 मार्च तक: इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, पड़ सकते है आपकी राशि में भारी

6 से 12 मार्च तक: इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, पड़ सकते है आपकी राशि में भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2017 06:04 pm IST,  Updated : Mar 05, 2017 06:04 pm IST

मंगल राशि परिवर्तन कर मेष राशि और चंद्रमा राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही मीन राशि में शुक्र तो कन्या राशि में गुरु वक्री रहेगा। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह अशुभ हो सकता है।


धनु राशि
Image Source : PTI धनु राशि

धनु राशि
इस सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए विशेष शुभ फलदायी दिखाई नहीं दे रहा है। ससुराल पक्ष में विवाद हो सकता है। साथ ही, आप को काम काज के वक्त या रास्ते में दुर्घटना से चोट लगने की प्रबल संभावना है इसलिए सावधान रहें। कोई भी निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव होगा।

इस समय कोई महत्वपूर्ण निर्णय न करें और यदि निर्णय लेना अनिवार्य हो जाए तो किसी की सलाह लेकर काम करें। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें। संभव हो वहां तक किसी भी व्यक्ति के साथ व्यर्थ विवाद से बचें।

इस समय आप को कदाचित भाग्य का साथ न मिलने की शिकायत हो सकती है। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए सभी प्रकार से उत्तम रहेगा। आप को आय होगी। साथ ही, निवेश के लिए आप अच्छी तरह योजना बना सकेंगे। आगे अनजाने में बिना फायदे का निवेश किया हो अथवा किसी को उधार दिया हो तो अभी पैसा वापस मिल सकता है।

इस समय चंद्र के गुरू पर से गुजरने के कारण मानसिक शांति रहेगी और धार्मिक विचारों की मात्रा अधिक रहेगी। आपके मित्र और बुजुर्गों का अच्छा सहयोग मिलेगा। परंतु, नौकरी में आपके बॉस का सहयोग नहीं मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल