1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 6 से 12 मार्च तक: इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, पड़ सकते है आपकी राशि में भारी

6 से 12 मार्च तक: इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, पड़ सकते है आपकी राशि में भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2017 06:04 pm IST,  Updated : Mar 05, 2017 06:04 pm IST

मंगल राशि परिवर्तन कर मेष राशि और चंद्रमा राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही मीन राशि में शुक्र तो कन्या राशि में गुरु वक्री रहेगा। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह अशुभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि
Image Source : PTIवृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह  दो ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको पैसे की खींचतान तो नहीं रहेगी परंतु आपके ऊपर लक्ष्मीजी के चारों हाथ रहें, ऐसी आशा भी न रखें। आपको निर्णय लेने में उलझन का अनुभव होगा। आपका भाग्य अंतिम घड़ी पर आप को पीठ दिखाकर चला गया हो ऐसा महसूस करेंगे। हाथ आया लाभ अंतिम घड़ी में छिन भी सकता है।

वर्तमान समय में परिवार में कोई शुभ आयोजन होगा और परिजनों की जरूरतों की पूर्ति के लिए अधिक खर्च होगा। सप्ताह का उत्तरार्ध आपकी आमदनी में वृद्धि करवाने वाला रहेगा। आपके सभी काम कम मेहनत में पूरे होंगे, जिससे मानसिक शांति भी बनी रहेगी। मित्रों का साथ मिलता रहेगा तथा नया मित्र भी आपके जीवन में आ सकता है।

सप्ताह के अंतिम दिन विघ्न और अत्यधिक दौड़ धूप के बाद भी काम में अवरोध का अनुभव होगा। आमदनी की तुलना में खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। नौकरी में आप को अभी आपके बॉस के साथ थोड़ी तकलीफ रहेगी। इस दौरान सूर्य पूजा करें और तांबे का कड़ा हाथ में पहनने से आप के बोस के साथ संबंध सुधरेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल