1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 6 से 12 मार्च तक: इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, पड़ सकते है आपकी राशि में भारी

6 से 12 मार्च तक: इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, पड़ सकते है आपकी राशि में भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2017 06:04 pm IST,  Updated : Mar 05, 2017 06:04 pm IST

मंगल राशि परिवर्तन कर मेष राशि और चंद्रमा राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही मीन राशि में शुक्र तो कन्या राशि में गुरु वक्री रहेगा। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह अशुभ हो सकता है।

कन्या राशि
Image Source : PTIकन्या राशि

कन्या राशि
सप्ताह का पूर्वार्ध आप के लिए मिश्र फलदायी रहेगा। प्रथम दिन चंद्र के लाभ स्थान से गुजरने से आप को लाभ और आय होगी। इसके बाद 21 और 22 तारीख को आप मानसिक दुविधा और चिंता, काम में तकलीफ महसूस करेंगे। जल्दबाजी करने से आपका कोई काम बिगड़ेगा अथवा नुकसान होने की संभावना है।

इस समय आप के गुस्से अथवा आवेश के कारण किसी के साथ उग्र विवाद या झगड़ा हो सकता है। जीवन साथी के साथ भी व्यवहार में सामाधानकारी मार्ग अपनाएं। यदि आप को पेट की तकलीफ, एसिडिटी अथवा घुटने में दर्द की तकलीफ है तो इस समय तकलीफ और बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है।

खेल कूद में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रगतिकारक समय कहा जा सकता है। खर्च की मात्रा बढ़ेगी और किसी भी काम लिए अपेक्षा से अधिक खर्च होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप के सभी काम बढ़िया तरीके से होंगे। इस समय चंद्र के गुरू पर से गुजरने से आप को मानसिक शांति रहेगी और आध्यात्मिकता भी बढ़ेगी। किसी गूढ़ विद्या अथवा योग ध्यान में भी आपकी रुचि बढ़ती जाएगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल