1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 6 से 12 मार्च तक: इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, पड़ सकते है आपकी राशि में भारी

6 से 12 मार्च तक: इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, पड़ सकते है आपकी राशि में भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2017 06:04 pm IST,  Updated : Mar 05, 2017 06:04 pm IST

मंगल राशि परिवर्तन कर मेष राशि और चंद्रमा राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही मीन राशि में शुक्र तो कन्या राशि में गुरु वक्री रहेगा। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह अशुभ हो सकता है।

कर्क राशि
Image Source : PTIकर्क राशि

कर्क राशि

इस सप्ताह का शुरूआती समय आपको दुविधा, चिंता और पारिवारिक क्लेश देने वाला रहेगा। आपको वाणी पर संयम न रखने से परिवार में भाई बहनों और पिता के साथ मतभेद खड़े होने का योग बन रहा है।

जिन लोगों का कमीशन का कामकाज है उनहें सप्ताह के मध्यभाग में लाभ होगा। इस दौरान आप आध्यात्मिक चिंतन में अधिक समय बिताएंगे। आपको किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर जाने की इच्छा होगी। संभव हो वहां तक किसी के जमानतदार न बनें। किसी भी दस्तावेज की अच्छी तरह जाँच किए बिना उस पर हस्ताक्षर न करें अन्यथा आपको कानूनी चुंगल में फंसने की संभावना रहेगी।

सप्ताह के अंतिमभाग में आपको स्वास्थ्य की छोटी-मोटी शिकायत होगी जिसमें जठर और पेट संबंधित तकलीफ की संभावना अधिक है। संभव हो वहाँ तक खाने-पीने में सावधानी रखें। आपको माता पिता की तबियत के विषय में भी थोड़ी चिंता रहेगी। शत्रुओं, प्रतिस्पर्धियों अथवा आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोगों से सावधान रहें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल