1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 6 से 12 मार्च तक: इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, पड़ सकते है आपकी राशि में भारी

6 से 12 मार्च तक: इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, पड़ सकते है आपकी राशि में भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2017 06:04 pm IST,  Updated : Mar 05, 2017 06:04 pm IST

मंगल राशि परिवर्तन कर मेष राशि और चंद्रमा राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही मीन राशि में शुक्र तो कन्या राशि में गुरु वक्री रहेगा। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह अशुभ हो सकता है।

वृषभ राशि
Image Source : PTIवृषभ राशि

वृषभ राशि
वृष राशि वालों बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलने की सम्भावना है। इस सप्ताह आप किसी पार्टी में किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, लेकिन एक बात का खास ख्याल रखियेगा जितना हो सके अपने पैसों को संभल कर खर्च करें। आपके बिजनेस में अचानक उछाल आयेगा, जिसके कारण अच्छा फायदा मिल सकता है। किसी नये काम से जुड़ी नई योजनाएं सामने आएंगी। थोड़ी दिमागी थकान हो सकती है, इस कारण बिना वजह की बातों पर ध्यान न दें। परिवार में मौजूद किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार के आसार हैं। विद्यार्थियों की रूचि पढ़ाई-लिखाई में थोड़ी कम हो सकती है।

हालांकि, सप्ताह के उत्तरार्ध आपके लिए शुभ रहेगा। विद्यार्थियों को अध्ययन में एकाग्रता रहेगी और बोधक्षमता तथा स्मरणशक्ति में भी सुधार दिखा देगा। आर्थिक संबंध में सप्ताह का अंतिम दिवस शुभ रहेगा। कमाई के नए स्रोत खड़े करने के प्रयासों में लोगों का सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह जीवन साथी के साथ मतभेद व जमीन-मकान और वाहन के विषय में कोई चिंता रहने की संभावना दिखाई दे रही है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल