1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 6 से 12 मार्च तक: इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, पड़ सकते है आपकी राशि में भारी

6 से 12 मार्च तक: इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, पड़ सकते है आपकी राशि में भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2017 06:04 pm IST,  Updated : Mar 05, 2017 06:04 pm IST

मंगल राशि परिवर्तन कर मेष राशि और चंद्रमा राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही मीन राशि में शुक्र तो कन्या राशि में गुरु वक्री रहेगा। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह अशुभ हो सकता है।

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: इस सप्ताह दो ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही दो ग्रह एक-दूसरे के वक्री चल रहे है। इस सप्ताह सूर्य-बुध कुंभ राशि में रहेंगे। वहीं मंगल राशि परिवर्तन कर मेष राशि और चंद्रमा राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही मीन राशि में शुक्र तो कन्या राशि में गुरु वक्री रहेगा। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह अशुभ हो सकता है। बनते काम बिगड़ जाएंगे। इसलिए कोई भी काम शुरु करने से पहले एक बार सोच जरुर लें। जिससे कि बाद में पछताना न पड़े।  

ये भी पढ़ें

वही दूसरी ओर वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं है। नौकरी, बिजनेस आदि में घाटा हो सकता है। लेन-देन, बड़े फैसले लेने जैसे मामलों में कन्फ्यूजन रहेगा। इसलिए बहुत ही सोच-समझ का फैसला लें। कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह मिला-जुला रहेगा। जानिए आपके लिए ये सप्ताह कैसा बीतेगा। आपकी किस्मत के सितारें इस सप्ताह क्या रंग दिखाएंगे।

मेष राशि

इस सप्ताह मंगल ग्रह आपकी राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण थोड़ी मुश्कलों का सामना करना पड़ सकता है। अगर कहीं नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे है, तो उसका रिजल्ट अच्छा आएगा। यह सप्ताह अपनी पॉज़िटिव सोच के कारण आप मुश्किल से मुश्किल कामों को भी पूरा कर लेंगे। किसी की अनदेखी से इस राशि की लड़कियों का मन दुखी हो सकता है, अच्छा होगा अगर आप ऐसे लोगों पर ध्यान ही न दें। घर में नए मेहमान के आने की सम्भावना है|

सरकारी कामों में विघ्न आएगा या किसी रखूसदार व्यक्ति से परेशानी रहने की संभावना है। जो लोग सरकारी नौकरी या सरकारी विभागों के साथ लेन देन वाले बिजनेस में हैं, उनको इस समय के बाद पूरे महीने तक तकलीफ से गुजरना पड़ेगा। पिता के साथ मतभेद होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में स्वास्थ्य संबंधी शिकायत के चलते या अन्य किसी कारण से विघ्न आएगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध में पढ़ाई में एकाग्रता नहीं बनेगी। हालांकि, सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ रहेगा। अभी तक आप के रुके हुए कार्य लगभग पूरे होंगे अथवा उनमें आशा की किरण नजर आएगी। मानसिक उथलपुथल से भी कुछ छुटकारा मिल सकता है। नौकरी-धंधे या आर्थिक काम में लाभदायी संयोग बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल