1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 6 से 12 मार्च तक: इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, पड़ सकते है आपकी राशि में भारी

6 से 12 मार्च तक: इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे है राशि परिवर्तन, पड़ सकते है आपकी राशि में भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2017 06:04 pm IST,  Updated : Mar 05, 2017 06:04 pm IST

मंगल राशि परिवर्तन कर मेष राशि और चंद्रमा राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही मीन राशि में शुक्र तो कन्या राशि में गुरु वक्री रहेगा। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह अशुभ हो सकता है।

मिथुन राशि
Image Source : PTIमिथुन राशि

मिथुन राशि
सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके नए काम शुरू होंगे और कितने ही कार्य पूर्ण भी होंगे। नए धंधे-नौकरी की शुरूआत के लिए अनुकूल समय है। विदेशगमन के प्रबल योग बन रहे हैं। हालांकि, इस समय सरकारी काम में विघ्न आएंगे। व्यवसाय या नौकरी के लिए यात्रा के योग भी बनेंगे। कोई नया उद्यम शुरू करने में सावधानी रखना जरूरी है।

किसी भी विषय में काफी सोच विचार कर, जरूरी लगे तो विशेषज्ञों की सलाह लेकर काम करना हितकारी रहेगा। अपने गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना जरूरी है। सप्ताह का मध्यभाग आप किसी विषय को लेकर अशांत रहेंगे। परिजनों के लिए किसी प्रकार का खर्च हो सकता है, जो मनोरंजन, आरामदायक चीजों, सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता अथवा स्वास्थ्य पर भी हो सकता है।

घर या ऑफिस के रिनोवेशन में भी आप रूचि लें अथवा वाहन पर खर्च करें ऐसी संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी या चिंता होगी। सप्ताह कें उत्तरार्ध में आपके विवाहेतर संबंधों के कारण वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ेगा। आपके शत्रु या प्रतिस्पर्धी अभी आपको हरा नहीं सकेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल