1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. फरवरी का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेगा आपका भविष्य

फरवरी का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेगा आपका भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 31, 2016 09:45 pm IST,  Updated : Jan 31, 2016 09:46 pm IST

: आज से इस साल का फरवरी माह शुरु हो गया है। फरवरी माह के पहले सप्ताह में आपकी राशि में कई परिवर्तन होगे। इन सात दिन में चंद्रमा तुला राशि से मकर राशि तक जाएगा। जिसके कारण इस सप्ताह में शुभ और अशुभ योग बनेगा। इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए शुभ होगा ।

कुंभ
कुंभ

कुंभ
इस सप्ताह के दौरान आप के जीवनसाथी के स्वभाव में कोई परिवर्तन होता दिखाई देगा क्योंकि आपके अष्टम भाव में से राहु गुजर रहा है। सार्वजनिक जीवन में सतर्कता बरतें। जल्दबाजी में निर्णय न करें। इस वर्ष ग्रह आप को उलझन में डालकर रखेंगे। जन्म के ग्रह अच्छे होंगे तो आप बच सकते हैं अन्यथा परेशानी रहेगी।

भाग्य का साथ अपेक्षा से कम मिलेगा। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी या व्यापार दोनों में संघर्ष करना पड़ेगा। नौकरी के स्थान पर आपके काम का कम लाभ मिलेगा। आप की मौज मस्ती में वृद्धि होगी। महिला मित्रों से लाभ होगा परंतु उन पर खर्च की मात्रा में भी वृद्धि होगी।

कदाचित उनके कारण कहीं फंस न जाएं, इसकी विशेष सावधानी रखें। बुद्धि का उपयोग करेंगे तो परेशानी नहीं होगी। सरकारी नौकरी करते हैं तो वहां कहीं फंस न जाएं, इसकी सावधानी रखें। इस सप्ताह के दौरान जिन जातकों के कार्ट केस से संबंधित काम चल रहे हैं अथवा सरकारी कार्यों में समस्या का सामना कर रहे हैं तो उनको फिलहाल संघर्ष करना पड़ेगा और खर्च की मात्रा में भी वृद्धि होगी।

लव लाइफ- लव लाइफ के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।
करियर- इस समय आपको प्रोफेशन में सफलता मिल सकती है। यह सप्ताह निवेश के लिए अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। शेयर बाजार में धन लाभ मिलने के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा। विचलित न हों सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े दूसरी राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल