1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. फरवरी का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेगा आपका भविष्य

फरवरी का पहला सप्ताह, जानिए कैसा रहेगा आपका भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 31, 2016 09:45 pm IST,  Updated : Jan 31, 2016 09:46 pm IST

: आज से इस साल का फरवरी माह शुरु हो गया है। फरवरी माह के पहले सप्ताह में आपकी राशि में कई परिवर्तन होगे। इन सात दिन में चंद्रमा तुला राशि से मकर राशि तक जाएगा। जिसके कारण इस सप्ताह में शुभ और अशुभ योग बनेगा। इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए शुभ होगा ।

तुला
तुला

तुला
इस सप्ताह कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। सप्ताह की शुरूआत में थोड़ी सावधानी बरतें। गिरने-लगने तथा वाहन चलाने में ध्यान रखें। कोई काम में जल्दबाजी न करें। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें। आवेश में आकर आप स्वयं ही अपने दुश्मन पैदा करेंगे, इस तरह की संभावना बन रही है। परंतु, इस समय आप बिजनेस और नौकरी के लिए संपूर्ण उत्साह के साथ काम करेंगे।

फिलहाल लिए गए निर्णयों की शांति से पुनः जांच करना जरूरी है। सप्ताह मध्य में परिवार में थोड़ा क्लेश अथवा तकलीफ रहने की संभावना है। निराशा, हताशा और नकारात्मक विचार से दूर रहें। किसी काम में विलंब होने की संभावना भी है, इसलिए धीरज रखना जरूरी रहेगा।

सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए सभी प्रकार से अनुकूल रहेगा। इस समय आपका प्रवास पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। आपका मन प्रफुल्लित और रोमांचित रहेगा। इस समय किसी नर्इ वस्तु की खरीदी होगी। जिन लोगों का ट्रेवलिंग, ट्रान्सपोर्ट अथवा कमीशन अथवा लेखन आदि का बिजनेस है, उन लोगों को लाभ अधिक रहेगा।
लव लाइफ-  इस सप्ताह लव लाइफ ठीक रहेगी। जीवनसाथी से पुराने विवाद खत्म होंगे। नए रिश्तों की शुरुआत होगी।
करियर- यह सप्ताह स्टूडेंट्स के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। करियर को लेकर चिंता रहेगी। हालांकि, सप्ताह के अंत तक कोई बहुत बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़े दूसरी राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल