1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 29, 2016 08:34 am IST,  Updated : Feb 29, 2016 09:25 am IST

इस सप्ताह दो ग्रह बुध और शुक्र कर रहे है राशि परिवर्तन। जिसके कारण कई राशियों में पडेगा प्रभाव। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

राशिफल
राशिफल

कुंभ राशि
इस सप्ताह के दौरान आपको अभी तक किए गए कार्यों का लाभ मिलता दिखाई देगा। जिसके कारण आपमें काम करने की इच्छा में वृद्धि होगी। कुछ नया करने की इच्छा होगी। भाग्य का साथ मिलता दिखाई देगा। कामकाज के स्थान पर सहकर्मियों का भी अच्छा सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से लाभ की आशा रख सकते हैं।

इस सप्ताह की शुरूआत में बुध कुंभ राशि में प्रवेश करके सूर्य के साथ युति करेगा। जिसके कारण आपकी वाणी और बुद्धि दोनों पर अच्छा प्रभुत्व आएगा। इस स्थिति में लोगों के साथ बात करने पर लोग आपसे प्रभावित होंगे और इससे आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। जो जातक नौकरी करते हैं उन्हें अपने स्वभाव में थोड़ी विनम्रता लानी पड़ेगी।

यदि वाणी में उग्रता रहेगी तो उग्र बहसबाजी के कारण नौकरी छोड़नेत तक की नौबत आ सकती है। जो जातक जमीन या मकान की दलाली का काम करते हैं उनके काम में अच्छी प्रगति होती दिखाई देगी। मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा। उनसे कोई विशेष लाभ भी हो सकता है। बड़े भाई-बहन से भी लाभ होने की संभावना है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल