1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 29, 2016 08:34 am IST,  Updated : Feb 29, 2016 09:25 am IST

इस सप्ताह दो ग्रह बुध और शुक्र कर रहे है राशि परिवर्तन। जिसके कारण कई राशियों में पडेगा प्रभाव। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

राशिफल
राशिफल

मकर राशि
सप्ताह की शुरूआत अत्यधिक लाभदायक रहेगी। पूर्वार्ध के समय में किसी नए काम की शुरूआत करेंगे। साथ ही, काम के प्रयोजन से किसी उच्च पदस्थ अथवा प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आने की संभावना है। उनके साथ संबंध आपकी प्रोफेशनल प्रगति के लिए अत्यधिक लाभदायी सिद्ध होंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए ऑफर मिल सकते हैं। आपके स्वभाव में थोड़ी स्वार्थवृत्ति होने से अपना काम निकल जाने पर उस व्यक्ति या वस्तु का साथ छोड़ने में देर नहीं लगेगी।

सप्ताह के मध्य में बुध कुंभ राशि में प्रवेश करते हुए केतु के साथ भ्रमण करेगा। इस समय के दौरान आपकी बुद्धि खिल उठेगी, जिससे मन में अनेक नवीन विचार आएंगे। हालांकि, किसी कारणवश इन विचारों पर अमल न कर पाने से मन में गुस्सा एवं उदासीनता होगी। इसी बात को लेकर परिवार के साथ उग्र विवाद होने अथवा वाणी पर नियंत्रण न रहने जैसी घटना घटित हो सकती है।

आप के व्यापार पर भी उसका असर पड़ सकता है। व्यवसाय अथवा नौकरी करने वाले जातक अपने कार्य के प्रयोजन से यात्रा करेंगे। पिता के साथ संबंधों में मिठास आएगी। नौकरीपेशा जातकों की वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल