1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 29, 2016 08:34 am IST,  Updated : Feb 29, 2016 09:25 am IST

इस सप्ताह दो ग्रह बुध और शुक्र कर रहे है राशि परिवर्तन। जिसके कारण कई राशियों में पडेगा प्रभाव। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

राशिफल
राशिफल

धनु राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर कुंभ अर्थात् आपकी राशि से तीसरे भाव में प्रवेश कर रहा है। यह आपके साहस-पराक्रम के लिए उतना शुभ फल प्रदान नहीं करेगा। अतः साहस के अभाव में किसी भी चीज में लाभकारी अवसर का फायदा नहीं उठा सकेंगे। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी थोड़ा मतभेद खड़ा होगा। वैसे भी आने वाले 40 दिन के दौरान नौकरी में आपके स्थानांतरण के योग बन रहे हैं।

एक नौकरी को छोड़कर दूसरी नौकरी करेंगे अथवा स्थान में परिवर्तन होने की पूरी संभावना बन रही है। इस सप्ताह का प्रथम दिन आमदनी और प्रगति की दृष्टि से लाभदायक रहेगा। इसके बाद के दो दिन आपको चिंता, परेशानी, किसी काम में संघर्ष और अनावश्यक दौड़धूप रहेगी। महत्वपूर्ण काम पूर्ण न होने से मन ही मन आपकी व्याकुलता बढ़ेगी।

इस समय आप में गुस्से और आवेश की मात्रा अधिक रहेगी तथा नकारात्मक विचारों से घिरे रहेंगे। अप्रत्याशित खर्च की संभावना भी दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य पर खर्च करना पड़ेगा, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। सप्ताह का उत्तरार्ध आप के लिए कुल मिलाकर शुभ रहेगा। सप्ताह का अंतिम दिन आपके आनंद और उत्साह से व्यतीत कर सकेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल