1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 29, 2016 08:34 am IST,  Updated : Feb 29, 2016 09:25 am IST

इस सप्ताह दो ग्रह बुध और शुक्र कर रहे है राशि परिवर्तन। जिसके कारण कई राशियों में पडेगा प्रभाव। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

राशिफल
राशिफल

तुला राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर कुंभ अर्थात् आपकी राशि से पंचम भाव में प्रवेश कर रहा है। केतु पर से बुध का भ्रमण उतना शुभ फल प्रदान नहीं कर सकेगा। इस सप्ताह का शुरूआती एक दिन आप के लिए प्रगतिमय रहेगा। इसके बाद 29 और 1 तारीख को चंद्र के शनि और मंगल पर से गुजरने के कारण आपको इस समय गुस्सा आवेश और थोड़े नकारात्मक विचारों के कारण परिवार अथवा मित्रों के साथ संबंध न बिगड़ें, इसका ध्यान रखना जरूरी है।

वर्तमान समय में आप को आर्थिक आमदनी तो होगी परंतु मेहनत के अनुसार लाभ कम रहेगा। परिवार में अथवा कहीं किसी प्रकार से आपका खर्च अधिक रहेगा, जिसको लेकर पैसे की बचत नहीं हो पा रही है, ऐसा लगेगा। वर्तमान समय में और पूरे वर्ष के दौरान आर्थिक तकलीफ कम करने के लिए आप शनिवार को काले रंग के कपड़े और काले रंग का संभव हो वहां तक उपयोग कम करें।

सप्ताह का अंतिम भाग अथवा उत्तरार्ध आप के लिए शुभ रहेगा। कोई नया उद्यम अथवा नर्इ कार्य योजना बनेगी। इस समय आप को कम समय में लाभ लेने अथवा कम मेहनत में अधिक फायदा अथवा अप्रमाणिकता से भी कई प्रकार से लाभ लेने के भी विचार आएंगे, परंतु कुछ अंशों में आप उस में सफल हो नहीं सकेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल