1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 29, 2016 08:34 am IST,  Updated : Feb 29, 2016 09:25 am IST

इस सप्ताह दो ग्रह बुध और शुक्र कर रहे है राशि परिवर्तन। जिसके कारण कई राशियों में पडेगा प्रभाव। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

राशिफल
राशिफल

कन्या राशि
इस सप्ताह बुध महाराज राशि बदलकर आपकी राशि से षष्ठम भाव अर्थात् कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जो आपकी नौकरी के मामले में शुभ रहेगा। सप्ताह का पूर्वार्ध सभी प्रकार से उत्तम रहेगा। परंतु, आपको गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। अभी पड़ोसियों के साथ तथा काम के स्थान पर अपनी नजदीक बैठने वाले लोगों के साथ मतभेद अथवा झगड़ा होने की संभावना बन रही है।

किसी काम में आप धीमी किंतु सतत गति से आगे बढ़ेंगे। मध्यभाग में आपको मानसिक चिंता और भय रहेगा। इसके बाद के समय में गुरू वक्री होने से आपको माता से अलग रहना पड़ेगा अथवा माता का सहयोग कम मिलेगा। प्रोपर्टी में अभी संभव हो वहाँ तक निवेश करना टालें। वाहन की खरीद अथवा बिक्री के विषय में भी मन अनेक दुविधाओं में रुका हुआ रहेगा।

नया वाहन खरीदने की सलाह अभी नहीं दी जा सकती है। थोड़े समय प्रतीक्षा करें। सप्ताह का अंतिम दिन सुख और आनंद प्रफुल्लितता भरा रहेगा। संभव हो तो पूरे वर्ष बुधवार का उपवास करें। बुधवार को कचरा साफ करने वाले को दान करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल