1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 29, 2016 08:34 am IST,  Updated : Feb 29, 2016 09:25 am IST

इस सप्ताह दो ग्रह बुध और शुक्र कर रहे है राशि परिवर्तन। जिसके कारण कई राशियों में पडेगा प्रभाव। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

राशिफल
राशिफल

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर कुंभ राशि अर्थात् आपकी राशि से चौथे भाव में प्रवेश कर रहा है। जमीन मकान अथवा वाहन के विषय में इस ग्रहदशा को विशेष शुभ फलदायी नहीं कहा जा सकता है। वर्तमान समय में विद्यार्थियों को अध्ययन में विशेष तकलीफ रहेगी।

आप में समझशक्ति कम रहने से जिन प्रश्नों का तुरंत समाधान आ सकता है, उन्हें समझने में भी आप को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अभी दी गई परीक्षा में भी आशा से कम परिणाम आएगा। अध्ययन में एकाग्रता का अभाव रहेगा। प्रेम संबंध में भी आपको पिछले थोड़े समय से मतभेद अथवा गलतफहमी पैदा हो रहे हैं।

नए प्रेम संबंध के लिए यह समय ठीक नहीं है। डेटिंग का कार्यक्रम भी टालने की सलाह है। दूसरों के कान भरने के कारण आपके प्रेम संबंधों की परीक्षा हो सकता है। प्रेम संबंध में किसी पर विश्वास करने से पहले विशेष सावधानी बरतें। इस सप्ताह का पूर्वार्ध अधिक खर्चीला दिखाई दे रहा है। 29 और 1 तारीख के दिन गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। इस सप्ताह परिजनों के साथ संभव हो वहाँ तक विनम्रतापूर्वक व्यवहार करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल