1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 29, 2016 08:34 am IST,  Updated : Feb 29, 2016 09:25 am IST

इस सप्ताह दो ग्रह बुध और शुक्र कर रहे है राशि परिवर्तन। जिसके कारण कई राशियों में पडेगा प्रभाव। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

राशिफल
राशिफल

कर्क राशि
इस सप्ताह बुध महाराज राशि बदलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो आपके लिए शुभ रहेगा। इस सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके जमीन-मकान और वाहन से जुड़े लंबित पड़े कार्य पूर्ण हो सकते हैं अथवा इससे संबंधित सौदा करने के लिए अनुकूल समय है। विद्यार्थी जातकों को प्रवेश संबंधित काम में सफलता मिलेगी। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक जातकों को विशेष लाभ रहेगा।

आपके काम होंगे परंतु विलंब की संभावना रहने धीरज और मानसिक शांति बनाए रखनी पड़ेगी। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में कोई मतभेद न हो, इसका ध्यान रखना जरूरी है। संतान के लिए कुछ अंशों में कम होगी। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ रहेगा।

इस समय आपके रुके हुए सभी काम पूर्ण होंगे। आप को वित्तीय एवं आर्थिक लाभ भी मिलेंगे। अधिक आमदनी और उधार वसूली के काम के लिए शुभ समय है। इस संबंध में यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। जीवन साथी के साथ आपकी निकटता बढ़ेगी और उनकी ओर से लाभ की आशा भी रख सकते हैं। परिवार के साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। सप्ताह का अंतिम दिन आपका मन उत्साही और प्रफुल्लित रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल