1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 29, 2016 08:34 am IST,  Updated : Feb 29, 2016 09:25 am IST

इस सप्ताह दो ग्रह बुध और शुक्र कर रहे है राशि परिवर्तन। जिसके कारण कई राशियों में पडेगा प्रभाव। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

राशिफल
राशिफल

सिंह राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जो आप के वैवाहिक जीवन और भागीदारी में महत्वपूर्ण कहा जा सके, ऐसा शुभ फल प्रदान नहीं कर सकेगा। इस सप्ताह का प्रथम दिन आपके लिए आनंद उत्साह और नौकरी में प्रगति कराने वाला रहेगा। यात्रा भी फलदायी सिद्ध होगी, इसके बाद के दिनों में गुस्सा, आवेश, निराशा, चिंता जैसी मिलीजुली भावना का अनुभव होगा।

इस स्थिति से बचने के लिए शिवजी की पूजा करें तथा कच्चे दूध व पानी से शिवलिंग का अभिषेक करें। वर्तमान समय में विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में थोड़ी तकलीफ का अनुभव होगा। प्रेम संबंधों में भी थोड़ी गलतफहमी खड़ी होने की संभावना होने से बातचीत एवं कम्युनिकेशन में पारदर्शिता और स्पष्टता बनाकर रखें।

संतान को लेकर भी आप दुविधायुक्त स्थिति का सामना करेंगे। उनका स्वास्थ्य आप को परेशान रखेगा, ऐसी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। सप्ताह का अंतिम दिन सभी प्रकार से उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ होगा और नौकरी में भी शुभ फल मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल