1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 29, 2016 08:34 am IST,  Updated : Feb 29, 2016 09:25 am IST

इस सप्ताह दो ग्रह बुध और शुक्र कर रहे है राशि परिवर्तन। जिसके कारण कई राशियों में पडेगा प्रभाव। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

राशिफल
राशिफल

मिथुन राशि
इस सप्ताह बुध महाराज राशि बदलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आपको विशेष शुभ फल प्रदान करे ऐसी ग्रहदशा नहीं है। इस सप्ताह का प्रथम दिन सामान्य फलदायी रहेगा। सप्ताह का पूर्वार्ध आर्थिक रूप से और आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा।

आपके व्यवसाय और नौकरी में शुभ कार्य योजना बनेगी। नौकरी में स्थानांतरण योग दिखाई दे रहा है और आपके शत्रु या जो अहित करने की कोशिश कर रहे हैं, वे इस पूरे महीने के दौरान कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। हालांकि, इस समय आप मानसिक दुविधा, चिंता और परेशानी में रहेंगे और गुस्से के कारण हर व्यक्ति के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों हेतु विशेष प्रयास करने पड़ेंगे।

गुस्सा और नकारात्मक विचारों से संभव हो, उतना दूर रहें। शांति और धैर्य से यह समय व्यतीत करें। सप्ताह का उत्तरार्ध आपको आर्थिक, सामाजिक और नौकरी व्यवसाय के लिए शुभ रहेगा। वर्तमान समय में भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा, ऐसा आपको प्रतीत होगा परंतु मनोबल गिराए बिना अपना प्रयास जारी रखें। इसके बाद आपके पिता को भी भाग्य में अवरोध या स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल