1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

सप्ताहिक राशिफल: बुध और शुक्र कर रहे राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि के जातको के लिए है अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 29, 2016 08:34 am IST,  Updated : Feb 29, 2016 09:25 am IST

इस सप्ताह दो ग्रह बुध और शुक्र कर रहे है राशि परिवर्तन। जिसके कारण कई राशियों में पडेगा प्रभाव। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

राशिफल
राशिफल

वृषभ राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आपके लिए शुभ फलदायी बना रहेगा। सप्ताह का शुरूआती समय काफी सकारात्मक संकेत दे रहा है। इस समय नौकरी-धंधे से संबंधित सभी कार्य थोड़े से प्रयास से पूरे होंगे, जो आप को आत्मविश्वास एवं संतुष्टि प्रदान करेंगे। पैसे के लेन देन से संबंधित काम आसानी से पूरे कर सकेंगे।

किसी पर पुरानी उधारी बाकी हो अथवा लोन लेने के लिए आवेदन किया हो तो दोनों कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। आप महसूस करेंगे कि आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। आप नया काम शुरू कर सकेंगे और नर्इ आमदनी के स्रोत खड़े करने के विषय में गंभीरता से विचार करेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में भी आप आर्थिक प्रगति करेंगे।

किंतु, इस समय हताशा, निराशा, मानसिक अस्वस्थता अथवा गैर जरूरी जल्दबाजी के कारण नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें। जीवन साथी के साथ भी छोटी-बड़ी तकरार रहने की संभावना है। सप्ताह का अंतिम भाग विघ्न, मुसीबत, मानसिक अशांति और व्यर्थ मेहनत, शारीरिक अस्वस्थता वाला है, जिसके कारण आप समय का उचित उपयोग नहीं कर सकेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल