1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सपने में महिलाओं को देखने का अर्थ

सपने में महिलाओं को देखने का अर्थ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2016 12:51 pm IST,  Updated : Feb 01, 2016 03:26 pm IST

अगर आपने सपने में महिला दिखती है तो इसका भी एक अर्थ होता है। वह किसी भी रुप में दिख सकती है। सपने में वह शादी के जोड़े में, बुरका में, चौपड़ खेलती हुई याअन्य किसी अवस्था में दिख सकती है। जानिए इस तरह के सपनों के क्या अर्थ है।

सपने में महिलाओं को देखने का अर्थ
सपने में महिलाओं को देखने का अर्थ

किसी सुनहरे बालों वाली युवती का दिखना- अगर आपने सपने में कोई सुनहरे बालो वाली लड़की दिखती है, तो इसका मतलब है आपकी किस्मत काफी जोरो पर है, क्योंकि इसका मतलब है कि आपका विवाह किसी धनी परिवार की युवती के साथ हो सकता है।

अपनी पत्नी से विदा लेना- अगर आप सपने में अपनी पत्नी से कहीं जाने के लिए विदा ले रहे हो तो आप शीघ्र ही रोग की चपेट में आ सकते है या फिर प्रेमिका हो तो उससे मनमुटाव हो सकता है।

महिला को नाचते हुए देखना- अगर आप सपने मे किसी महिला को गाना-गाते या फिर नाचते हुऐ दिखे तो समझ लेना आपका अपने प्रेमी-प्रेमिका के साथ वह आखिरी दिन है, क्योंकि  इसका मतलब है कि आपका उनसे रिश्ता टूटने के कागार पर है।

किसी नग्न महिला का चित्र दिखना- सपनो मे किसी स्त्री का नग्न अवस्था मे चित्र बनाना या दिखना यह स्थति उस व्यक्ति के लिए दुर्भाग्य पूर्ण होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल