1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सपने में महिलाओं को देखने का अर्थ

सपने में महिलाओं को देखने का अर्थ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2016 12:51 pm IST,  Updated : Feb 01, 2016 03:26 pm IST

अगर आपने सपने में महिला दिखती है तो इसका भी एक अर्थ होता है। वह किसी भी रुप में दिख सकती है। सपने में वह शादी के जोड़े में, बुरका में, चौपड़ खेलती हुई याअन्य किसी अवस्था में दिख सकती है। जानिए इस तरह के सपनों के क्या अर्थ है।

सपने में महिलाओं को देखने का अर्थ
सपने में महिलाओं को देखने का अर्थ

अविवाहित युवती का सपने में कुर्सी पर बिल्ली को सोते हुए दिखना- अगर कोई लड़की सपने मे कुर्सी पर बिल्ली को सोते हुए देखती है तो उशका विवाह जल्द ही किसी धनी युवक से हो सकता है। और अगर यही सपना कोई विवाहित स्त्री सपना देखती है तो उसका दांपत्य जीवन परेशानियां से घिर सकता है।

स्त्री का चौपड़ खेलते हुए दिखना- अगर आप अपने सपने में किसी स्त्री को चौपड़ खेलते हुऐ देखना तो यह आपके लिए शुभ है। इसका मतलब है कि आपके प्रति लोगो का विश्वास बढ़ेगा और साथ ही मान-सम्मान व धन-संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है।

महिला को परी के रुप में दिखना- अगर आपके सपने में कोई महिला परी रुप में दिख रही है तो आपके लिए शुभ है। यानी कि आपकी किस्मत बदलने वाली है। आपको जल्द ही अतुल्य धन की प्राप्ति होने वाली है।

दुल्हन को उसकी सहेलियों के साथ देखना- अगर आप अपने सपने में किसी सजी हुई दुल्हन को अपनी ओर फूलों का हार लाते हुए देखना आपके लिए शुभ है। इसका मतलब है कि आपको किसी चीज में सफ लता मिलने वाली है। अगर आपको व्यवसाय है तो उसमें आपको सफलता मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल