1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. भूलकर भी इस राशि के जातक न पहनें मोती, होगा भारी नुकसान

भूलकर भी इस राशि के जातक न पहनें मोती, होगा भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 15, 2018 10:11 pm IST,  Updated : Feb 15, 2018 10:12 pm IST

आज के समय में हर कोई मोती पहन लेता है। कई लोग तो शौक में मोती पहन लेते है लेकिन आप ये बात नहीं जानते है कि इसका अच्छा और बुरा दोनों तरह का असर पड़ता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से किन लोगों को नहीं पहनना चाहिए मोती...

horoscope
horoscope

सिंह राशि
इस लग्न वालों का चन्द्रमा द्वादशेश, यानी बारहवें घर का मालिक होता है। अतः आपको मोती नहीं पहनना चाहिए। अगर आप मोती पहनेंगे तो आपको भारी खर्चों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही सर्दी, जुकाम, जकड़न, ये सब तकलीफ आपको हो सकती हैं।    

कन्या राशि
कन्या लग्न वालों के लिये चन्द्रमा एकादश, यानी ग्यारहवें स्थान का स्वामी है, जो अकारक स्थान है। अतः कन्या राशि वालों को मोती नहीं पहनना चाहिए। अगर मोती पहनेंगे तो हो सकता है अचानक आपकी आमदनी बढ़ जाये, लेकिन जो मुश्किलें आयेंगी, वो उस आमदनी से कहीं ज्यादा होंगी। इसलिए आप मोती न ही पहनें, तो अच्छा है।       

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल