1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. योगिना एकादशी: सोमवार को राशिनुसार करें ये उपाय, हो जाएंगी हर मुराद पूरी

योगिना एकादशी: सोमवार को राशिनुसार करें ये उपाय, हो जाएंगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 08, 2018 01:24 pm IST,  Updated : Jul 08, 2018 01:24 pm IST

आज एकादशी के दिन श्री विष्णु जी की पूजा करने और कुछ विशेष उपाय करने से विभिन्न राशि वालों को अलग- अलग फल प्राप्त होंगे, तो किस राशि वाले को आज के दिन कौन-से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

Yogini ekadashi 9 july 2018 monday - India TV Hindi
Yogini ekadashi 9 july 2018 monday

धर्म डेस्क:  आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इसे योगिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। हर माह में एकादशी दो बार आती है। एक पूर्णिमा के बाद और दूसरी अमावस्या के बाद पूर्णिमा के बाद आने वाली एकादशी को कृष्ण पक्ष की एकादशी और अमावस्या के बाद आने वाली एकादशी को शुक्ल पक्ष की एकादशी कहते हैं। एकादशी में भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखने और उनकी पूजा करने का विधान है। कहते हैं योगिनी एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति को हजारों ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर फल प्राप्त होता है और साथ ही पापकर्मों से भी छुटकारा मिलता है।

आज एकादशी के दिन श्री विष्णु जी की पूजा करने और कुछ विशेष उपाय करने से विभिन्न राशि वालों को अलग- अलग फल प्राप्त होंगे, तो किस राशि वाले को आज के दिन कौन-से शुभ फलों की प्राप्ति होगी, कैसे आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, कैसे आपके दाम्पत्य जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी, कैसे आपके बिजनेस को अधिक लाभ मिलेगा, कैसे प्रेम विवाह में आ रही अड़चनों से आपको छुटकारा मिलेगा, कैसे आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी ज्यादा मजबूत होगा, कैसे आपकी लंबे समय से अधूरी पड़ी इच्छा जल्द ही पूरी होगी, कैसे आपके बच्चे का मन पढ़ाई में लगने लगेगा, कैसे आपका जल्द ही प्रमोशन होगा, कैसे आपके करियर की बेहतरी सुनिश्चित होगी और आप एक अच्छे मुकाम को हासिल करने में कामयाब होंगे, कैसे आपको सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, कैसे आपके जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे बनेंगे, कैसे आपके बच्चे का स्वास्थ्य जल्द ही बेहतर होगा और कैसे आपके पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार क्या करें उपाय।

 मेष राशि

अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन को सुखी बनाये रखना चाहते हैं, तो उसके लिए आज के दिन सुबह के समय स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर तुलसी के पौधे को प्रणाम करें और अपने अच्छे दाम्पत्य जीवन के लिए प्रार्थना करें। आज के दिन ऐसा करने से आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

वृष राशि

अगर लाख मेहनत के बाद भी आपकी कंपनी या बिजनेस को अधिक लाभ नहीं मिल पा रहा है और आप चाहते हैं कि आपकी कंपनी का अधिक से अधिक मुनाफा हो, तो आज के दिन आप विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही भगवान को बेसन के लड्डू का भोग भी लगाएं। भोग लगाने के कुछ देर बाद उन लड्डूओं को प्रसाद के रूप में सबको बांट दें और थोड़ा-सा प्रसाद स्वयं भी ग्रहण करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके बिजनेस में मुनाफा ही मुनाफा होगा।

मिथुन राशि
अगर किसी कारणवश आपके प्रेम विवाह में लंबे समय से अड़चने आ रही हैं, तो उन अड़चनों से छुटकारा पाने के लिये आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद श्री विष्णु भगवान को प्रणाम करें और आसन बिछाकर बैठ जाएं। फिर भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करें। मंत्र है- ऊँ नमो भगवते नारायणाय।

आज के दिन इस मंत्र का 11 बार जाप करें। साथ ही जाप पूरा होने के बाद भगवान को सफेद पुष्प अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके प्रेम विवाह में आ रही सारी
अड़चनें जल्द ही समाप्त हो जाएंगी।

कर्क राशि
अगर आप अपने आर्थिक पक्ष को पहले की अपेक्षा और भी ज्यादा मजबूत करना चाहते हैं तो आज के दिन सुबह के समय स्नान आदि के बाद पीले रंग के वस्त्र पहनें। अगर आपके पास पहनने के लिए कोई पीला वस्त्र नहीं है तो किसी भी रंग के वस्त्र पहन लें, लेकिन अपने पास एक पीला रुमाल या कोई एक छोटा-सा पीले रंग का कपड़ा रख लें। आज के दिन ऐसा करने से आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी मजबूत होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल