1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. योगिना एकादशी: सोमवार को राशिनुसार करें ये उपाय, हो जाएंगी हर मुराद पूरी

योगिना एकादशी: सोमवार को राशिनुसार करें ये उपाय, हो जाएंगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 08, 2018 01:24 pm IST,  Updated : Jul 08, 2018 01:24 pm IST

आज एकादशी के दिन श्री विष्णु जी की पूजा करने और कुछ विशेष उपाय करने से विभिन्न राशि वालों को अलग- अलग फल प्राप्त होंगे, तो किस राशि वाले को आज के दिन कौन-से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

Yogini ekadashi 9 july 2018 monday
Yogini ekadashi 9 july 2018 monday

सिंह राशि
अगर आपकी कोई इच्छा लंबे समय से अधूरी है और वह आपके कार्य में बाधा डाल रही है, तो आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा के समय दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर रख दें । पूजा समाप्त होने के बाद भगवान विष्णु के चरणों का आशीर्वाद लेकर शंख में रखे उस गंगाजल को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर लें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी लंबे समय से अधूरी पड़ी इच्छा जल्द ही पूरी होगी और आपके कार्य अपने आप बनने लगेंगे।

कन्या राशि
अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है, जिसके चलते वह परीक्षा में अच्छे अंक नहीं ला पा रहा है, तो आज के दिन सुबह के समय स्नान आदि के बाद भगवान श्री विष्णु की धूप-दीप आदि से विधि-पूर्वक पूजा करें और उनका आशीर्वाद लें। आज के दिन ऐसा करने से धीरे-धीरे करके आपके बच्चे का मन पढ़ाई में लगने लगेगा और वह अच्छे अंकों से पास भी होगा।

तुला राशि
अगर आप किसी सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं और आपका बहुत दिनों से प्रमोशन रुका हुआ है, तो नौकरी में जल्द ही प्रमोशन पाने के लिये आज के दिन सुबह के समय श्री विष्णु और माँ लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर को मन्दिर में एक पीले रंग के कपड़े पर स्थापित करें और उनकी नियमित रूप से पूजा करें। साथ ही पूजा के समय भगवान के सामने एकाक्षी नारियल रखें और भगवान से आशीर्वाद लें | जब पूजा समाप्त हो जाये, तो श्री विष्णु और मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर को वहीं मन्दिर में रखा रहने दें और एकाक्षी नारियल को आप अपनी तिजोरी में या अपने पास रख लें। आज के दिन ऐसा करने से नौकरी में जल्द ही आपका प्रमोशन होगा और आपकी बाकी समस्याओं का निवारण भी होगा।

वृश्चिक राशि
अपने करियर की बेहतरी के लिए, अपने आपको एक ऊंचे मुकाम तक ले जाने के लिए आज के दिन भगवान विष्णु को माखन, मिश्री का भोग लगाएं और श्री विष्णु की मूर्ति या तस्वीर के आगे बैठकर ऊँ नमो भगवते नारायणाय  मंत्र का एक माला, यानी 108 बार जाप करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके करियर की बेहतरी होगी और आप एक ऊँचे मुकाम को हासिल करने में कामयाब होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल