1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Yearly Horoscope 2018: जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका नया साल 2018

Yearly Horoscope 2018: जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका नया साल 2018

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 24, 2017 12:28 pm IST,  Updated : Dec 24, 2017 01:54 pm IST

साल 2018 आने में कुछ ही दिन रह गए है। इसके साथ ही हम यह सोचने लगे है कि हमारा नया साल कैसा बीतेगा। जानिए राशि के अनुसार सभी राशियों के बारें में...

New year Horoscope
New year Horoscope

वृष राशि
इस वर्ष आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दरअसल वर्ष के आरंभ में राशि स्वामी शुक्र अष्टम भाव में सूर्य व शनि के साथ गोचररत होंगे। इस समय आपकी राशि में आंशिक कालसर्प दोष भी रहेगा जिससे लाभ प्राप्ति की संभावनाओं में कमी आने के आसार भी बनेंगें। हालांकि यह वर्ष सूर्य के प्रभाव से नाम व प्रसिद्धि देने वाला भी रहने के आसार हैं। वर्ष प्रवेश कन्या लग्न में हो रहा है वर्ष लग्न से राशि स्वामी शुक्र चतुर्थ स्थान पर रहेंगें। वार्षिक राशिफल 2018 के अनुसार कहा जा सकता है कि यह साल आपके लिये सुख समृद्धि में वृद्धि करने वाला रहेगा। विशेषकर भौतिक सुख साधनों में वृद्धि हो सकती है।

वर्ष के लगभग आरंभ में 17 जनवरी को आपकी राशि से सप्तम भाव में मंगल का परिवर्तन हो रहा है जिससे इस समय आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आपका प्रेम जीवन विशेष रूप से प्रभावित हो सकता है। विवाहित जातकों का अपने जीवनसाथी तो अविवाहित प्रेमी जातकों का अपने साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का भी आपको इस समय ध्यान रखने की आवश्यकता होगी कामकाजी जीवन इस समय अच्छा रहने के आसार हैं। बेरोजगार जातकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। व्यवसायी जातकों के लिये भी समय अच्छा कहा जा सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल