1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Yearly Horoscope 2018: जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका नया साल 2018

Yearly Horoscope 2018: जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका नया साल 2018

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 24, 2017 12:28 pm IST,  Updated : Dec 24, 2017 01:54 pm IST

साल 2018 आने में कुछ ही दिन रह गए है। इसके साथ ही हम यह सोचने लगे है कि हमारा नया साल कैसा बीतेगा। जानिए राशि के अनुसार सभी राशियों के बारें में...

New year Horoscope
New year Horoscope

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिये साल 2018 अपने आपको साबित करने का साल है। इस वर्ष आपको अपनी कार्यकुशलता, अपनी प्रतिभा पहचानने व प्रदर्शित करने के भरपूर अवसर मिल सकते हैं। व्यवसायी एवं नौकरीशुदा जातक अपने क्षेत्र में एक नया मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। आपके लिये सेहत के मामले में भी यह वर्ष सुखमय बने रहने के आसार हैं दरअसल वर्ष की शुरुआत भी कन्या लग्न में हो रही है। कन्या राशि वालों के वार्षिक राशिफल 2018 को देखकर यह कह सकते हैं कि यह वर्ष आपके लिये लाभकारी रहने के आसार हैं।

जनवरी महीने के उतर्राध में 17 तारीख को मंगल आपकी राशि से तीसरे घर में आ जायेंगें। यह समय आपके लिये अपनी प्रतिभा अपनी कार्यक्षमता को दिखाने वाला रहेगा। आपको ऐसे अवसर मिल सकते हैं जिसमें आप अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें। इस समय आप अपने प्रतिस्पर्धियों अपने प्रतिद्वंदियों पर भी हावि रहेंगें। भाग्य का भी आपको पूरा सहयोग मिलने के आसार हैं। कामकाजी जीवन में आपको लाभ प्राप्ति के नये अवसर मिल सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल