1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Yearly Horoscope 2018: जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका नया साल 2018

Yearly Horoscope 2018: जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका नया साल 2018

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 24, 2017 12:28 pm IST,  Updated : Dec 24, 2017 01:54 pm IST

साल 2018 आने में कुछ ही दिन रह गए है। इसके साथ ही हम यह सोचने लगे है कि हमारा नया साल कैसा बीतेगा। जानिए राशि के अनुसार सभी राशियों के बारें में...

New year Horoscope
Image Source : PTINew year Horoscope

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिये साल 2018 मिले जुले परिणाम लेकर आने वाला रह सकता है। आपकी राशि के स्वामी वर्ष आरंभ के समयानुसार वर्ष लग्न (कन्या) से चतुर्थ स्थान में सूर्य के साथ गोचर कर रहे हैं। सूर्य का साथ राशि स्वामी शुक्र को अस्त कर रहा है। तुला राशिफल 2018 के अनुसार इस वर्ष को आपके लिये उत्साहजनक नहीं कहा जा सकता।

वर्ष के पहले महीने की 17 तारीख तक मंगल आपकी ही राशि में रहेंगें इसके पश्चात वह आपके धन भाव में प्रवेश करेंगें। यह मंगल का राशि परिवर्तन आपकी मानसिक चिंताओं में वृद्धि कर सकता है। इस समय आपको अपनी सेहत की ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। विशेषकर नेत्रों का ध्यान रखें। हालांकि आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आर्थिक तौर पर मंगल के इस गोचर से आप लाभ की स्थिति में रह सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल