1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: ऐसे लोगों के ऊपर नहीं करना चाहिए भरोसा, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

Chanakya Niti: ऐसे लोगों के ऊपर नहीं करना चाहिए भरोसा, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

 Published : May 06, 2022 07:02 am IST,  Updated : May 06, 2022 07:32 am IST

आज के विजार में आचार्य चाणक्य ने उन लोगों के बारे में बताया है जिनके ऊपर विश्वास नहीं करना चाहिए।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्र, राजनीतिक विशेषज्ञ होने के साथ-साथ आयुर्वेद के भी ज्ञाता थे।
  • चाणक्य जी ने मनुष्यों को सफल जीवन जीने के लिए कई तरीके बताए हैं।

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्र, राजनीतिक विशेषज्ञ होने के साथ-साथ आयुर्वेद के भी ज्ञाता थे। भले ही आपको आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। भागदौड़ भरी जिंदगी में आप इन विचारों को नजरअंदाज ही क्यों न कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे।

चाणक्य जी ने मनुष्यों को सफल जीवन जीने के लिए कई तरीके बताए हैं। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज के विजार में आचार्य चाणक्य ने उन लोगों के बारे में बताया है जिनके ऊपर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए। 

Vastu Tips:  इस तरह से रखें मनी प्लांट का पौधा,बनी रहेगी सुख-समृद्धि

श्लोक

नदीनां शस्त्रपाणीनांनखीनां श‍ृङ्गिणां तथा ।
विश्वासो नैव कर्तव्यः स्त्रीषु राजकुलेषु च ॥

अर्थ

  • आचार्य चाणक्य के इस कथन के अनुसार, नदियां, जिन व्यक्तियों के पास अस्त्र-शस्त्र हों, नाखून और सींग वाले पशु, औरतें, राज घराने के लोगों आदि पर कभी न विश्वास करें। 

नदी

  • चाणक्य के अनुसार नदी के ऊपर भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके वेग और गहराई के बारे में पता लगाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में बिना इसके बारे में जाने यदि आप नदी में जाते हैं तो आपके प्राण मुश्किल में फंस सकते हैं।

Chanakya Niti : छात्र-छात्राओं के लिए काम की हैं चाणक्य जी द्वारा बताई गई ये बातें, करियर में दिलाती हैं सफलता

अस्त्र-शस्त्र वाले लोग

  • चाणक्य नीति कहती है कि उन लोगों के ऊपर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए जिनके पास अस्त्र-शस्त्र हो। यदि ऐसे लोग आपकी किसी बात से क्रोधित हो जाए तो वो तुरंत उन शस्त्रों का इस्तेमाल करके आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

नाखून और सींग वाले जानवर

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार, नाखून और सींग वाले जानवर का भी विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये आप पर कभी भी हमला कर सकते हैं। यहां तक की कई बार प्यार में भी ये आपके ऊपर हमला कर सकते हैं। 

स्त्री

  • चाणक्य जी कहते हैं कि दुष्ट प्रवृत्ति वाली महिलाओं पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसी महिलाएं कभी भी आपको किसी मुश्किल में फंसा सकती हैं।

Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं पौधे, होगा शुभ

राजघराने के लोग

  • आचार्य चाणक्य के मुताबिक, राजघराने वाले लोगों पर भी कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। ये लोग अपना हित करने के लिए आपकी गुप्त बातों से भी फायदा उठा सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों पर भी विश्वास न करें। 

चाणक्य नीति: ये 3 काम करने के तुरंत बाद करना चाहिए स्नान, वरना होंगे कई नुकसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल