1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. चाणक्य नीति : नहीं छोड़ी ये आदतें तो अमीर आदमी भी हो सकता है कंगाल

चाणक्य नीति : नहीं छोड़ी ये आदतें तो अमीर आदमी भी हो सकता है कंगाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 11, 2022 06:18 am IST,  Updated : Jan 11, 2022 06:18 am IST

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में एक ऐसी आदतों का भी जिक्र किया है जिन्हें अगर ना छोड़ा जाए तो अमीर से अमीर इंसान भी गरीब हो जाता है।

Chanakya Niti- India TV Hindi
चाणक्य नीति   Image Source : INDIA TV

Highlights

  • चाणक्य जी के अनुसार गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है।
  • चाणक्य जी मानते हैं कि जिन लोगों के पास बुरी आदतें हैं वो कभी धनवान नहीं बन सकते।

आचार्य चाणक्य की नीतियां भले ही लोगों को कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग भले ही इन नीतियों को नजरअंदाज कर दें। लेकिन इन विचारों पर ध्यान रखा जाए तो जरूर ये जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। वहीं आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में एक ऐसी आदतों का भी जिक्र किया है जिन्हें अगर ना छोड़ा जाए तो अमीर से अमीर इंसान भी गरीब हो जाता है। तो आइए जानते हैं कौन सी वो आदतें हैं जो अमीर व्यक्ति को गरीब बना देती हैं।

Chanakya Niti: इस तरह का व्यक्ति होता है पशु के समान, दूरी रखना ही है बेहतर

कड़वा ना बोलें 

किसी को भी कड़वे बोल पसंद नहीं होते हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि अमिर बनने के बाद या यूं कहें कि पैसा आने के बाद कुछ लोगों का रवैया बदल जाता है। लेकिन ऐसे लोगों के पास कभी भी धन नहीं ठहरता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, धन की देवी मां लक्ष्मी जी उस स्थान पर कभी नहीं टिकतीं जहां लोग कड़वा बोलते हैं। 

ना करें क्रोध

चाणक्य जी के अनुसार गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। इसलिए गुस्सा करने से बचना चाहिए। खासकर पैसा आने के बाद या अमिर बन जाने के बाद धैर्य से काम लेना चाहिए। ऐसा ना करने पर धन-संपत्ति बर्बाद हो सकती है। अपनी इस आदत को फौरन छोड़ दें। 

Chanakya Niti: मुश्किल समय में व्यक्ति न छोड़े इस एक चीज का साथ, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

घमंड 

चाणक्य नीति में कहा गया है कि जो लोगों के पास पैसा आने के साथ ही अहंकार भी आ जाता है। ऐसे व्यक्ति का स्वभाव मां लक्ष्मी को अप्रसन्न कर देता है और उससे रुठकर लक्ष्मी मां लक्ष्मी चली जाती हैं। ऐसी परिस्थिति में अमीर आदमी को भी कंगाल बनते देर नहीं लगती। 

 बुरी आदतें

चाणक्य जी मानते हैं कि जिन लोगों के पास बुरी आदतें हैं वो कभी धनवान नहीं बन सकते। अमीर बनते ही कुछ लोग ऐसे शौक पाल लेते हैं जो आगे चलकर उन्हें बर्बादी कर देती हैं। ऐसा करने पर सिर्फ आपका ही नुकसान है। इसलिए इस आदत को तुरंत बदल दें। 

Chanakya Niti: सपनों को पूरा करने के लिए जरूरी है ये एक चीज, कभी भी न छोड़े इसका साथ

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल