1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: इन पांच लोगों के ऊपर बिल्कुल भी न करें भरोसा, मुश्किल में फंस सकते हैं प्राण

Chanakya Niti: इन पांच लोगों के ऊपर बिल्कुल भी न करें भरोसा, मुश्किल में फंस सकते हैं प्राण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 25, 2022 07:03 am IST,  Updated : Feb 25, 2022 11:20 pm IST

आचार्य चाणक्य ने उन लोगों के बारे में भी बताया जिन लोगों के ऊपर तनिक सा भी भरोसा नहीं करना चाहिए।

Chanakya Niti in hindi- India TV Hindi
Chanakya Niti in hindi Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्र, राजनीति के साथ-साथ आयुर्वेद के भी ज्ञाता थे। उन्होंने मनुष्यों को सफल जीवन जीने के लिए विभिन्न तरीके बताए हैं। सही दिशा, सच्चे मित्र, सच्चा व्यक्ति, सफलता पाने का मंत्र आदि के बारे में बताने के साथ-साथ आचार्य चाणक्य ने उन लोगों के बारे में भी बताया जिन लोगों के ऊपर तनिक सा भी भरोसा नहीं करना चाहिए।

श्लोक

नदीनां शस्त्रपाणीनांनखीनां श‍ृङ्गिणां तथा ।
विश्वासो नैव कर्तव्यः स्त्रीषु राजकुलेषु च ॥

Chankya Niti: इस समय पानी पीना है विष के समान, भूलकर भी न करें ये गलती

अर्थ

नदियां, जिन व्यक्तियों के पास अस्त्र-शस्त्र हों, नाख़ून और सींग वाले पशु, औरतें, राज घराने के लोगों आदि पर कभी न करें विश्वास।

आचार्य चाणक्य ने इस नीति में उन लोगों के बारे में बताया है जिनके ऊपर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए

Chanakya Niti: सांप से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं ऐसे लोग, दूरी बनाना ही बेहतर

नदी
आचार्य चाणक्य के अनुसार नदी के ऊपर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि उसके वेग और गहराई के बारे में पता लगाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे मैं बिना इसके बारे में जाने आपके प्राण मुश्किल में फंस सकते हैं।

अस्त्र-शस्त्र वाले लोग
कभी भी अस्त्र वाले लोगों पर भी कभी विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि आपकी किस बात से क्रोधित जाए और उन शस्त्रों का इस्तेमाल करके आपका अहित कर सकते हैं।

नाख़ून और सींग वाले पशु
इस तरह के पशुओं का भी कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए। कई बार प्यार में ही आपके ऊपर हमला कर देते हैं जो आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

स्त्री
आचार्य चाणक्य के अनुसार, दुष्ट प्रवृत्ति वाली महिलाओं पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसी महिलाएं अपना हित करने के लिए आपको किसी मुश्किल में भी फंसा सकती हैं।

राजघराने के लोग
आचार्य चाणक्य के अनुसार, राजघराने या फिर ऊंची सच्चा पर बैठे लोगों पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये लोग अपना हित करने के लिए आपकी गुप्त बातों से भी फायदा उठा सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों पर भी विश्वास करना आपके लिए खतरे से खाली नहीं है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल