1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: बड़े से बड़े सपने को पूरा करने के लिए ध्यान में रखें बस ये एक चीज, मिलेगी सफलता

Chanakya Niti: बड़े से बड़े सपने को पूरा करने के लिए ध्यान में रखें बस ये एक चीज, मिलेगी सफलता

 Published : Apr 22, 2022 06:20 am IST,  Updated : Apr 22, 2022 06:20 am IST

आज के इस विचार में जानिए कि ऐसी कौन सी चीज है जिसे ध्यान में रखकर आप अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य को नीति शास्त्र का महान ज्ञाता माना जाता है। चाणक्य जी अपने नीति में इंसान के जीवन को लेकर कई नीतियों का उल्लेख किया है। इनकी नीतियां और विचार आपको भले ही थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को नजरअंदाज ही क्यों न कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। 

आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज के इस विचार में जानिए कि ऐसी कौन सी चीज है जिसे ध्यान में रखकर आप अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

घर में भूलकर भी ना लगाएं ये पेड़ और पौधे, घर की सुख शांति और समृद्धि पर पड़ेगा बुरा असर

जब तक तुम दौड़ने का साहस नहीं जुटा पाओगे, तुम्हारे लिए प्रतिस्पर्धा में जीतना हमेशा मुश्किल रहेगा -  आचार्य चाणक्य 

आचार्य चाणक्य ने अपने इस कथन में हिम्मत का जिक्र किया है। चाणक्य जी कहते हैं कि इंसान को जीवन में कभी भी साहस का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। परिस्थिति चाहें जैसी भी हो सभी को साहस के साथ सामना करना चाहिए।

कमजोर गुरु को मजबूत करना है तो शुरू कर दीजिए ये उपाय, मजबूत होकर बृहस्पति देंगे शुभ फल

यदि व्यक्ति मुश्किलों का सामना साहस के साथ करता है तो उसे कभी भी हार नहीं माननी पड़ेगी। हालांकि जो इंसान एक बार साहस का साथ छोड़ देते हैं, उन्हें जीतना मुश्किल हो जाता है।

बिजनेस में मुनाफा दिलाएगा कच्चे सूत का आसान सा उपाय, गणपति देंगे छप्पर फाड़ कर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल