1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. कमजोर गुरु को मजबूत करना है तो शुरू कर दीजिए ये उपाय, मजबूत होकर बृहस्पति देंगे शुभ फल

कमजोर गुरु को मजबूत करना है तो शुरू कर दीजिए ये उपाय, मजबूत होकर बृहस्पति देंगे शुभ फल

 Edited By: Vineeta Vashisth
 Published : Apr 21, 2022 01:40 pm IST,  Updated : Apr 21, 2022 01:40 pm IST

गुरु ग्रह नवग्रहों में अहम स्थान रखता है। इसके कमजोर होने पर व्यक्ति के जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। जानिए गुरु को मजबूत करने के उपाय।

guru grah- India TV Hindi
guru grah Image Source : TWITTER/@ASTROHELPFORHINDI

नवग्रहों में हर ग्रह का अपना महत्व है। गुरु यानी बृहस्पति को अपने तेज, शक्तिशाली और परिणामगामी होने के चलते ही ग्रहों में गुरु का दर्जा दिया गया है। 

ज्योतिष कहता है कि गुरु यानी बृहस्पति जब कुंडली में कमजोर स्थिति में होते हैं तो अशिभ फल देना शुरू कर देत हैं। ऐसे में व्यक्ति के संस्कार कमजोर होते हैं। पढ़ाई लिखाई के साथ साथ पैसे को कमाने में बाधा आती है और व्यक्ति को बड़ों का सहयोग पाने में मुश्किलें आती हैं।

कमजोर गुरु के चलते जातक का पाचन तंत्र कमजोर होता है और अन्य कई बीमारियां घेर लेती हैं। अशुभ बृहस्पति के चलते संतान पक्ष की समस्याएं भी परेशान करती हैं और संतान बुरी संगत में फंसती है।

गुरु को मजबूत करने के लिए करें ये काम 

  • बृहस्पतिवार का व्रत करना चाहिए।
  • बृहस्पतिवार को ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम: मंत्र का जाप मंत्र का जाप 3, 5 या 16 माला कर सकते हैं।
  • नियमित रूप से भोजन में बेसन, चीन और घी से बने लड्डू का सेवन करना चाहिए। ये सब गुरु के कारक हैं।
  • गुरुवार को नाखून नहीं काटने चाहिए।
  • गुरुवार को बाल नहीं धोने चाहिए। 
  • गुरुवार को दाढ़ी शेव भी नहीं बनवानी चाहिए। 
  • गुरुवार को कपड़े धोना या इस्त्री नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से गुरु कमजोर होते हैं। 
  • घर से कबाड़ नहीं निकालना चाहिए तथा स्वयं झाड़ू पोछा नहीं लगाना चाहिए।
  • गुरुवार को लक्ष्मी नारायण की पूजा करें।
  • गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए।
  • गुरुवार को शिव भगवान को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
  • गुरुवार को कन्याओं को पीले वस्त्र दान करना चाहिए।

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल