1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: मेहनत से घबराने वालों को नहीं नसीब होता सफलता का सुख

Chanakya Niti: मेहनत से घबराने वालों को नहीं नसीब होता सफलता का सुख

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 11, 2021 06:53 am IST,  Updated : Dec 11, 2021 06:53 am IST

अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

chanakya niti - India TV Hindi
चाणक्य नीति  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • जो व्यक्ति मेहनत करने से घबराता है, उसके लिए सफलता का सुख नहीं है।
  • सफलता का रास्ता कठोर परिश्रम से होकर जाता है।
  • कभी भी परिश्रम से न घबराएं और निरंतर मेहनत करते रहें।

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार व्यक्ति की सफलता को लेकर है।

राशिफल 11 दिसंबर 2021: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत, जानिए अन्य राशियों का हाल

'सफलता का रास्ता कठोर परिश्रम से होकर जाता है': आचार्य चाणक्य 

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति मेहनत करने से घबराता है, उसके लिए सफलता का सुख नहीं है। सफलता का सुख उसे ही मिलता है जो अपने कार्य और लक्ष्य को पूरा करने के लिए कठोर परिश्रम करने के लिए तैयार रहता है। 

चाणक्य के अनुसार सफलता का रास्ता कठोर परिश्रम से होकर जाता है। इसलिए कभी भी परिश्रम से न घबराएं और निरंतर मेहनत करते रहें। चाणक्य के अनुसार कठोर परिश्रम करने वालों को लक्ष्मी जी अपना आशीर्वाद जरूर देती हैं।

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

स्कन्द षष्ठी: भगवान कार्तिकेय के लिए आज रखा जाएगा व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

Chanakya Niti: इस चीज के भय से अंदर ही अंदर घुटता रहता है इंसान, छिन जाता है सुख-चैन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल