1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: इस एक चीज से बदल जाता है मनुष्य का पूरा जीवन, अपना लेंगे तो सफल होना तय

Chanakya Niti: इस एक चीज से बदल जाता है मनुष्य का पूरा जीवन, अपना लेंगे तो सफल होना तय

 Edited By: Himanshu Tiwari
 Published : May 11, 2022 07:15 am IST,  Updated : May 11, 2022 07:15 am IST

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने बताया है कि अगर किसी भी मनुष्य अकोपनी जिंदगी में बदलाव करना है तो दृढ़ निश्चय करना आवश्यक है।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के दौर में भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितने उनके अपने समय में थी। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों का संग्रह कालजयी रचना अर्थशास्त्र में किया है। उन्होंने जीवन में सफल होने के कई मंत्र दिए हैं जिनका पालन करने से इंसान खुशहाल रह सकता है। आइए जानते हैं कि आचार्य चाणक्य ने जीवन में बदलाव करने के क्या मंत्र दिए हैं।  

अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कहा, "एक इच्छा से कुछ नहीं बदलता, एक निर्णय से थोड़ा कुछ बदलता है लेकिन एक निश्चय सब कुछ बदल देता है।"

अपने इस कथन में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि अगर किसी भी मनुष्य को अपनी जिंदगी में बदलाव करना है तो दृढ़ निश्चय करना आवश्यक है। कई लोग अपनी जिंदगी में बहुत कुछ बदलना चाहते हैं। मगर जिंदगी में बदलाव केवल इच्छा शक्ति से नहीं होता है। उसके लिए मन में अडिग विश्वास लाना और जीवन में बदलाव के लिए संकल्प लेना होगा और कुछ कर गुजरने के हौसले को अपनी जिंदगी में उतारना होगा।

आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों में बताते हैं कि अगर आपने कोई सपना देखा है तो उसे पूरा करने के सज्ज होने पड़ेगा। अगर आप ये सोच रहे हैं कि केवल निर्णय लेने से ही अपने सपने साकार होंगे तो ऐसा नहीं होने वाला है। जीवन में बदलाव लाने के लिए ईमानदारी से प्रयास किया जाए तो मनुष्य इसमें सफल जरूर होगा।

यहां पढ़ें

Vastu Tips: घर में लगाएं तुलसी का पौधा, नहीं होगी धन की कमी

Vastu Tips: इस दिशा में रखें फ्रिज, हो जाएंगे मालामाल, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल