1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. घर से निकलते वक्त जरूर करें ये काम, सभी मनोकामनाएं हो जाएंगी पूरी

घर से निकलते वक्त जरूर करें ये काम, सभी मनोकामनाएं हो जाएंगी पूरी

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : May 22, 2022 12:37 pm IST,  Updated : May 22, 2022 02:58 pm IST

किसी भी काम के लिये उठाया गया पहला कदम ही हमारी आगे की मंजिल तय करता है और दायां, यानी सीधा पैर सकारात्मकता को दर्शाता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FREEPIK

Highlights

  • सामुद्रिक शास्त्र में घर से बाहर निकलने के लिए उपाय बताए गएं हैं
  • घर से बाहर निकलने के दौरान हमें कुछ खास चीजों को करना चाहिए

आपमें से कई लोग जब किसी जरूरी काम से घर से बाहर जाते हैं और घर से बाहर निकलते समय अपना दायां पैर पहले रखते हैं, तो ऐसा माना जाता है कि इससे आपके सारे काम बहुत अच्छे से पूरे होंगे और आपको रास्ते में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

किसी भी कार्य के लिए किया जाने वाला पहला कदम ही हमारी लिए आगे की राहें तय करत है। हमारी आगे की मंजिलों को तय करता है। और इसके लिए हमें सावधानी बरतनी चाहिए। सामुद्रिक शास्त्र में इस बारे में बताया गया है कि दायां, यानी सीधा पैर सकारात्मकता को दर्शाता है। इसलिए आप किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो पहले अपना दायां पैर दहलीज के बाहर रखें। ऐसा करने से आपके आसपास आपका काम पूरा होता है।

दाएं पैर को लेकर मान्यताएं ये हैं कि ऐसे ही आपने देखा होगा कि घर में जब शादी के बाद नई दुल्हन को लाया जाता है, तो उससे सबसे पहले अपना दायां पैर घर के अंदर रखने के लिए कहा जाता है। इसी दाएं पैर से चावल से भरे कलश को नई दुल्हन गिराती है। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

यहां पढ़ें

Vastu Tips: घर में लगाएं तुलसी का पौधा, नहीं होगी धन की कमी

Vastu Tips: इस दिशा में रखें फ्रिज, हो जाएंगे मालामाल, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल