1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Grah Pravesh ke Niyam: गृह प्रवेश करते समय ध्यान में रखें ये बातें, घर में रहेगी शांति और नहीं होगी धन की कमी

Grah Pravesh ke Niyam: गृह प्रवेश करते समय ध्यान में रखें ये बातें, घर में रहेगी शांति और नहीं होगी धन की कमी

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : May 20, 2022 11:25 pm IST,  Updated : May 20, 2022 11:25 pm IST

Grah Pravesh ke Niyam: आइए जानते हैं गृह प्रवेश करने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है।

Grah Pravesh ke Niyam- India TV Hindi
Grah Pravesh ke Niyam Image Source : INSTAGRAM/ EVENTERIA_

Highlights

  • नए घर में प्रवेश करने से पहले खास मुहुर्त निकाला जाता है।
  • गृह प्रवेश कभी भी रविवार और शनिवार के दिन नहीं करना चाहिए।

Grah Pravesh ke Niyam: हर किसी की चाहत होती है कि उसका अपना घर हो। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत करके धन भी जमा करते हैं। जिसके बाद वह अपने सपनों का घर बनाते हैं और फिर खुश-खुशी घर में प्रवेश करते हैं। हिंदू धर्म में कई ऐसी परंपराएं और मान्याताएं हैं जो सदियों से चली आ रही है जिसे लोग आज भी फॉलो करते हैं। इन्हीं में से एक गृह प्रवेश है।

आमतौर पर नए घर में प्रवेश करने से पहले खास मुहुर्त निकाला जाता है और फिर बाकायदा गृह प्रवेश किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके भी कुछ नियम है? जिनका पालन किया जाए तो घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं गृह प्रवेश करने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है। 

  1. गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त देखना जरूरी होता है।
  2. घर को फूलों, तोरण और पताका आदि से सजाना चाहिए।
  3. गृह प्रवेश कभी भी रविवार और शनिवार के दिन नहीं करना चाहिए।
  4. ऐसी मान्यता है कि होली से पहले गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए क्योंकि नए घर में पहली होली नहीं जलाई जाती।
  5. गृह प्रवेश दीपावली से पहले, नवरात्रि के मौके पर काफी लाभदायक माना जाता है। 
  6. जिस दिन आप गृह प्रवेश कर रहे हो उस दिन निराहार रहकर, स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र-आभूषण आदि धारण करके, परिवार और यजमानों के साथ प्रवेश करना चाहिए। 
  7. गृह प्रवेश से पहले घर के द्वार को किसी साफ और कोरे वस्त्र से ढकना चाहिए।
  8. गृह प्रवेश के दिन सबसे पहले चौखट का पूजा करना चाहिए। 
  9. चौखट या फिर देहली का पूजन करके दिक्पाल, क्षेत्रपाल और ग्राम देवता का पूजन करके, उन्हें प्रणाम करना चाहिए।
  10. उसके बाद मुख्य द्वार से गृह प्रवेश करना चाहिए।

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें - 

Mangal Gochar: मंगल करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों की सोई किस्मत जागेगी, मिलेगा अपार धन

Vastu tips: गुरुवार, शनिवार और मंगलवार को क्यों नहीं काटे जाते हैं नाखून, जानिए इसके पीछे की वजह

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए बस जरूरी है ये एक चीज, कभी न छोड़ें इसका साथ

Vastu Tips: जानिए क्या है झाड़ू लगाने का सही समय? 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल